Delhi Crime: फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए चला अभियान, पॉक्सो केस का आरोपी गिरफ्तार

Delhi News Hindi
X

दिल्ली पुलिस ने रूबल सरदार को गिरफ्तार किया। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Delhi Crime: दिल्ली पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। 4 सितंबर को सरोजिनी नगर थाने में भी पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

Delhi Crime: एक अभियान के तहत दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पॉक्सो केस में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दक्षिण-पश्चिम जिले के सरोजिनी नगर थाना क्षेत्र की पुलिस ने फरार और वांछित आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया है। इसके तहत एसीपी सफदरजंग एन्क्लेव की देख-रेख में कार्रवाई करते हुए एक्शन लिया गया। इंस्पेक्टर अतुल त्यागी के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई, जिसमें हेड कॉन्स्टेबल हरिराम और कॉन्स्टेबल प्रवीण को भी शामिल किया गया।

आरोपी की पहचान

आरोपी की पहचान मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के ताहिरपुर मोरार निवासी गौरव अग्नानी के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ चार बार गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। वह लगातार कानूनी प्रक्रिया से बचने के लिए छिप रहा था।

पहले से 4 गैर-जमानती वारंट जारी

बता दें कि 4 सितंबर को पुलिस टीम को खूफिया जानकारी मिली थी कि पॉक्सो केस का एक आरोपी सरोजिनी नगर में मौजूद है। सूचना के अनुसार पुलिस ने पूरी प्लानिंग तैयार की। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और आरोपी गौरव अग्नानी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूरे मामले की जांच की, तो पता चला कि उसके खिलाफ अलग-अलग पते पर पहले से ही कुल चार गैर-जमानती वारंट जारी किए जा चुके हैं।

सरोजिनी नगर पुलिस ने दी जानकारी

इस बारे में जानकारी देते हुए सरोजिनी नगर पुलिस की तरफ से जानकारी दी गई कि सरोजिनी नगर थाने में आरोपी गौरव अग्नानी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है। इसको पकड़ने के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया। जांच में पता चला कि आरोपी गौरव अग्नानी के खिलाफ पहले से 4 गैर जमानत वारंट जारी किए जा चुके हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story