Delhi Metro: रोहिणी ईस्ट मेट्रो स्टेशन की वेंडिंग मशीन सोशल मीडिया पर वायरल, वजह चौंकाने वाली

रोहिणी ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर लगी वेंडिंग मशीन सोशल मीडिया पर हो रही वायरल।
दिल्ली मेट्रो से आए दिन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। ज्यादातर वीडियो में यात्री मामूली बात पर आपस में भिड़ते नजर आते हैं। लेकिन, आज दिल्ली मेट्रो स्टेशन का एक वीडिया एक अनोखे प्रयोग की वजह से वायरल हो रहा है। दरअसल, रोहिणी ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर एक वेडिंग मशीन लगाई गई है, जिसमें अंडरगारमेंट्स रखे गए हैं। खास बात है कि ज्यादातर यूजर्स को यह प्रयोग बेहद अद्भूत लग रहा है।
आपने मेट्रो स्टेशनों पर वेंडिंग मशीनों को देखा होगा। इनमें चिप्स, पानी, सोड़ा और बिस्किट जैसी खाने पीने की चीजें होती हैं। लेकिन रोहिणी ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर लगी वेंडिंग मशीन में अंडरगारमेंट्स रखे गए हैं। इसे लेकर एक महिला यूजर कहती हैं कि मैंने बहुत से अजीब चीजें देखी हैं, लेकिन यह सबसे ज्यादा अजीब है। ऐसा कौन होगा, जो घर से बाहर निकलते समय अंडरगारमेंट भूल जाए। अगर जरूरी हो तो भी क्या इतना जरूरी हो जाए कि मेट्रो स्टेशन पर ही खरीदारी शुरू कर दे। इसके जवाब में एक यूजर ने कहा कि भले ही यह हंसने वाली बात है, लेकिन पीरियड्स के दौरान महिलाओं के लिए यह काम की चीज है।
अपनी सोच को आगे बढ़ाएं
इस तरह से अन्य यूजर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। साहिल नामक यूजर ने लिखा कि सभी अंडरवियर पहनकर घर से निकलते होंगे, लेकिन दिक्कत क्या है कि अगर वेंडिंग मशीन से अंडरवियर बेचा जाए तो। हमें अपनी सोच को आगे बढ़ाना चाहिए न की मजाक उड़ाना चाहिए। एक यूजर ने मुस्कुराते हुए लिखा कि यह उन लोगों के लिए उपयोगी मशीन है, जो अपने पार्टनर से मिलने जा रहे हों, लेकिन 'अंडरगारमेंट' में... समझ गए होंगे। इसी तरह से अन्य यूजर्स इस वीडियो का मजा ले रहे हैं।
