Nikki Murder Case: 'माता-पिता की सोच, मेरा बेटा जीवन बीमा', नोएडा दहेज हत्याकांड पर ऐसा क्यों बोलीं किरण बेदी?

निक्की हत्याकांड पर पूर्व आईपीएस किरण बेदी ने उठाए सवाल।
Greater Noida Dowry Murder Case: ग्रेटर नोएडा दहेज हत्याकांड मामले ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। इस हत्याकांड के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसमें निक्की का पति, सास, जेठ और ससुर शामिल हैं। वहीं, अब इस मामले पर पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी का बयान सामने आया है। किरण बेदी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आरोपी विपिन (मृतक निक्की का पति) फांसी के लायक है।
यह ओपन एंड शट केस है, जिसकी जांच कुछ हफ्तों में पूरी हो सकती है। उन्होंने कहा कि आरोपी को 6 महीने के अंदर फांसी की सजा हो सकती है। किरण बेदी ने कहा कि मृतका के बच्चे का बयान सबसे पक्का सबूत है, जिसके आधार पर आरोपी को सजा दी जा सकती है। इस दौरान किरण बेदी ने समाज को लेकर कई सवाल भी उठाए हैं। माता-पिता के लालच पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि माता-पिता सोचते हैं कि बेटा मेरा (उनका) जीवन बीमा है और शादी के बाद वो सामान लाएगा, क्योंकि शादी के बाद वो दहेज लाएगा।
किरण बेदी ने उठाए ये सवाल
किरण बेदी ने कहा कि निक्की और विपिन की शादी को कई साल हो गए थे। बाद में निक्की अपने मायके वापस भी चली आई थी, लेकिन फिर शायद समझौते के बाद वापस ससुराल चली गई। उन्होंने सवाल किया कि मायके के लोगों ने उस समय पुलिस को सूचित क्यों नहीं किया? पुलिस को क्यों नहीं बताया कि उनकी बेटी समझौते के लिए जा रही है? किरण बेदी ने कहा कि अगर पुलिस को सूचित किया जाता, तो पुलिस नजर बनाए रखती। उन्होंने कहा कि उस समय पुलिस के पास गए होते, तो पुलिस आगे आकर लड़की की जान बचा सकती थी।
किरण बेदी ने निक्की हत्याकांड को लेकर आगे कहा कि वे ग्रामीण इलाके से हैं, तो उस दौरान पड़ोसी कहां थे और ग्राम पंचायतों का क्या? उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि क्या पड़ोसी और ग्राम पंचायतों का कर्तव्य नहीं था कि वे पुलिस को सूचित करें।
'ससुराल भिखारियों का समाज'
किरण बेदी ने कहा, 'हम भिखारियों और कायरों का समाज बना रहे हैं। ये ससुराल वाले भिखारियों का समाज हैं। उन्होंने आगे कहा, 'हम भिखारियों और कायरों का समाज बना रहे हैं। इससे बुरा कुछ नहीं हो सकता है।'
#WATCH | Bengaluru, Karnataka | On the Greater Noida dowry murder case, ex-IPS officer Kiran Bedi says, "He (Nikki's husband Vipin Bhati) deserves to be hanged. It's an open and shut case for investigation. Investigation can be completed within a few weeks, and the hanging can… pic.twitter.com/sU3Vti8lgk
— ANI (@ANI) August 25, 2025
'बेटा जीवन बीमा...'
निक्की हत्याकांड पर किरण बेदी ने आगे कहा कि जब तक समाज अपने बेटे को अपना बीमा मानता रहेगा, तब तक हर माता-पिता यही सोचेंगे कि उनका बेटा उनका जीवन बीमा है और मेरी बेटी मेरी जिम्मेदारी है। इससे वे छुटकारा पाने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि माता-पिता सोचते हैं कि उनका बेटा बेटा मेरा जीवन बीमा है और शादी के बाद वो सामान लाएगा, क्योंकि शादी के बाद वो दहेज लाएगा।
Delhi: On the Nikki murder case, former IPS & former LG of Puducherry, Kiran Bedi says, "As long as our society considers its son as its insurance, every parent will think, my son is my life insurance, and my daughter is my liability, I should get rid of her as soon as possible,… pic.twitter.com/TFH8lXk83Z
— IANS (@ians_india) August 25, 2025
क्या है पूरा मामला?
यह पूरा मामला ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र का है। 21 अगस्त को सिरसा गांव में निक्की को उसके ससुराल के लोगों ने दहेज के लिए जलाकर मार डाला। निक्की की बहन ने ससुराल के 4 लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो भी सामने आए, जिसमें देखा गया कि निक्की का पति विपिन और सास उसे बुरी तरह से पीट रहे थे। इसके अलावा एक अन्य वीडियो में निक्की को जलते हुए देखा गया। पुलिस ने वीडियो सामने आने के बाद तुरंत कार्रवाई तेज कर दी, जिसके बाद हत्या के सभी 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
