Delhi Metro: गणतंत्र दिवस पर सुबह कितने बजे चलेगी मेट्रो, जानिए क्या है अपडेट?

गणतंत्र दिवस पर बदलेगा दिल्ली मेट्रो का समय जानिए क्या है अपडेट
Delhi Metro: 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने लोगों के लिए राहत वाली घोषणा की है। इस दिन मेट्रो की सभी लाइनों पर सेवाएं सामान्य समय से बहुत पहले शुरू होंगी। लोग आसानी से कर्तव्य पथ पहुंचकर परेड देख सकें, इसलिए यह खास इंतजाम किया गया है।
सुबह कितने बजे चलेगी पहली मेट्रो?
दिल्ली मेट्रो 26 जनवरी 2026 (सोमवार) को सुबह 3:00 बजे से सभी लाइनों पर चलनी शुरू हो जाएगी। सामान्य दिनों में मेट्रो सुबह 5-6 बजे के आसपास शुरू होती है, लेकिन गणतंत्र दिवस पर इसे बहुत पहले शुरू करने का फैसला लिया गया है। डीएमआरसी के मुताबिक, यह व्यवस्था लोगों को परेड देखने में मदद करेगी और किसी को भी असुविधा नहीं होगी। सुबह 3:00 बजे से लेकर 6:00 बजे तक मेट्रो ट्रेनें हर 15 मिनट के अंतराल पर चलेंगी। इससे यात्रियों को बिना ज्यादा इंतजार के ट्रेन मिल सकेगी। सुबह 6:00 बजे के बाद सामान्य समय-सारिणी के अनुसार ही ट्रेनें चलेंगी।
कुछ स्टेशनों पर बदलाव
सुरक्षा के कारण गणतंत्र दिवस पर कुछ मेट्रो स्टेशनों के चुनिंदा गेट बंद रहेंगे। जैसे सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, उद्योग भवन, लाल किला, जामा मस्जिद, दिल्ली गेट और आईटीओ स्टेशनों के कुछ प्रवेश-निकास द्वार सुबह 3:00 बजे से कार्यक्रम खत्म होने तक बंद रहेंगे। यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लेनी चाहिए और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करना चाहिए।
क्यों लिया गया यह फैसला?
गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर भव्य परेड होती है, जिसमें लाखों लोग शामिल होते हैं। मेट्रो सबसे सुविधाजनक और तेज़ सार्वजनिक परिवहन है। इसलिए डीएमआरसी ने सुबह जल्दी सेवा शुरू करके लोगों को परेशानी से बचाने का प्रयास किया है। डीएमआरसी के अधिकारी अनुज दयाल ने कहा कि राष्ट्र के गौरव के इस अवसर पर मेट्रो यात्रियों की मदद के लिए तैयार है।
