Heavy Rain in Delhi: दिल्ली में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, जलभराव की समस्या से लोग हुए परेशान, IMD ने जारी किया अलर्ट

Rainfall in New Delhi: दिल्ली में पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी की वजह लोग परेशान थे। लेकिन आज दिल्ली NCR में झमाझम बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया है। आज दिल्ली के लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है। गर्मी से राहत के बीच दिल्लीवालियों को इस सुहाने मौसम में भी समस्या का सामना करना पड़ा। क्योंकि बारिश का पानी सड़कों पर भर जाने से यातायात काफी प्रभावित रहा। वाहन चालकों को भारी ट्रैफिक से जूझना पड़ा है। चलिए जानते हैं आने वाले दिनों के लिए मौसम विभाग की ओर से क्या अनुमान लगाया गया है?
दिल्ली समेत इन राज्यों में भी हुई बारिश
आज दिल्ली में भारी बारिश के बाद सड़कों पर जलभराव देखने को मिला है। दिल्ली के बसंत गांव एवं सुब्रतो पार्क इलाके में सड़कों पर जलभराव रहा है। जलभराव होने की वजह से गाड़ियों का निकलना मुश्किल हो गया। कईं घटों तक यातायात भी प्रभावित रहा। राह चलने वाले लोगों को भी काफी समस्या का सामना करना पड़ा है। दिल्ली समेत राजस्थान, छत्तीसगढ़ और हरियाणा में भी बारिश हुई है। मौसम विभाग ने हरियाणा के15 जिलों में भी अलर्ट जारी किया है।
#WATCH | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में भारी बारिश के बाद जलभराव देखने को मिल रहा है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 17, 2025
वीडियो बसंत गांव एवं सुब्रतो पार्क इलाके से है। pic.twitter.com/trbvWuUHM3
IMD की ओर से क्या कहा गया ?
जानकारी के मुताबिक, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली में 19 जून यानी गुरूवार तक 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है। मौसम विभाग ने दिल्ली NCR के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश समेत आंधी, बिजली गिरने का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में दिल्ली में 50-60 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
