Railway News: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का किया निरीक्षण

India first Vande Bharat sleeper train
X

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का निरीक्षण करते हुए।  

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का निरीक्षण किया। इस दौरान रेलवे के कई अधिकारी मौजूद रहे।

भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ट्रायल, टेस्टिंग और सर्टिफिकेशन पूरा हो चुका है। यह स्लीपर ट्रेन 1000 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी की यात्रा को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का निरीक्षण किया।

इस मौके पर रेल मंत्री ने कहा कि वंदे भारत का स्लीपर संस्करण रेलवे को ट्रांसफॉर्म करने के संकल्प का नया प्रयास है। इसे नए तरीके से डिजाइन किया गया है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। उन्होंने बताया कि गुवाहाटी से कोलकाता के बीच पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की शुरुआत की जाएगी। इस साल ऐसी करीब 12 ट्रेन चलाने का लक्ष्य रखा गया है।

180 की स्पीड पर पास किया ट्रायल
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के लिए दो दिन पहले ट्रायल किया गया। यह ट्रायल कोटा से नागदा रेलवे ट्रैक के बीच लिया गया। लोको पायलट ने 4 ग्लास पानी रखा और स्पीड को 180 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचाई। लेकिन एक भी ग्लास से पानी नहीं छलका। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, गुवाहाटी से कोलकाता के बीच चलने वाली पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के लिए थर्ड एसी का किराया 2300 रुपये तय किया गया है। सेकेंड एसी के लिए 3000 रुपये और फर्स्ट एसी के लिए 3600 रुपये का किराया प्रस्तावित किया गया है।

टाइम के साथ पैसा भी बचेगा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुवाहाटी से हावड़ा रूट पर हवाई किराया 6000 से 8000 रुपये के बीच है। मांग बढ़ने पर किराया 10000 के पार पहुंच जाता है। ऐसे में लोगों को जल्द पहुंचने के लिए हवाई यात्रा के लिए मजबूर होना पड़ता है। अब गुवाहाटी-कोलकाता के बीच चलने वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन न केवल यात्रा के समय में कमी लाएगी, वहीं यात्रियों के जेब खर्च के लिहाज से भी सस्ता साबित होगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story