Congress Rally: राहुल ने कहा- पीएम मोदी का कॉन्फिडेंस खत्म, शाह के हाथ कांपते; प्रियंका बोलीं- 3 अधिकारी नहीं बचेंगे

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने बीजेपी पर किए तीखे प्रहार।
पीएम मोदी का कॉन्फिडेंस खत्म हो गया है। अमित शाह के हाथ कांपते हैं, वे जानते हैं कि उनकी चोरी पकड़ी गई है। यह आरोप कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 'वोट चोर गद्दी छोड़' रैली को संबोधन के दौरान लगाए। वहीं कांग्रेस की महासचिव और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी ने भी बीजेपी पर तीखा प्रहार किया।
दिल्ली के रामलीला मैदान में राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, सुखबीर सिंह, विवेक जोशी बीजेपी के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम ने इन लोगों के लिए कानून बदला है और हम इस कानून को बदलेंगे और एक्शन लेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि इन लोगों को नहीं भूलना चाहिए कि यह हिंदुस्तान के इलेक्शन कमिश्नर हैं न की बीजेपी के।
उन्होंने कहा कि हरियाणा में भी वोट चोरी कर चुनाव जीता। ब्राजील की महिला 22 बार वोट देती है। यूपी के लोग आकर वोट करते हैं। इधर भी वोट करते हैं और उधर भी वोट करते हैं। हमने पूछा, लेकिन चुनाव आयोग से कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने पूछा कि एक महिला 200 बार वोट कैसे दे सकती है। एक घर में 600 से 700 वोटर्स कैसे हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि मैंने अमित शाह को चैलेंज दिया कि पीसी पर चर्चा करते हैं। उनके हाथ कांप रहे थे। देश की जनता समझती है। जैसे ही इनकी सत्ता जाएगी, इनकी बहादुरी भी चली जाएगी।
#WATCH | दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "उनके(भाजपा) पास सत्ता है, वे वोट चोरी करते हैं, चुनाव के समय वे 10 हजार रुपये देते हैं, उनके चुनाव आयुक्त हैं- ज्ञानेश कुमार, डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी... चुनाव आयोग-भाजपा सरकार के साथ… pic.twitter.com/Vu4WXFrwq5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 14, 2025
कांग्रेस के डीएनए में सत्य
राहुल गांधी ने आगे कहा कि बीजेपी के डीएनए में असत्य है, जबकि कांग्रेस के डीएनए में केवल सत्य है। उनकी सरकार को हटाएंगे। उन्होंने कहा कि वोट चोरी अंबेडकर के संविधान पर हमला है। अगर वोट चोरी नहीं करते तो 5 मिनट में सरकार से बाहर हो जाते। राहुल ने कहा कि अगर वे सही होते तो हमारी चुनौती को स्वीकार करते न कि भाग जाते।
प्रियंका बोलीं- ये तीन अधिकारी नहीं बचेंगे
वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि आज न्यायालय पर भी दबाव है और सारी मीडिया भी अंबानी अंडानी की है। कांग्रेस के नेताओं को अलग-अलग आरोप लगाकर जेल में बंद कर दिया गया। जो उनकी पार्टी में शामिल हो गए, उन्हें उनकी वॉशिंग मशीन ने साफ कर दिया।
#WATCH | दिल्ली: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "आज संसद में मुश्किल से एक सत्र में 1-2 बहस होती है...जब राहुल गांधी, खरगे जी ने मुद्दा उठाया कि हमें चुनाव पर, SIR पर, वोट चोरी पर बहस करनी है, तो वो घबरा गए। उन्होंने हमारी बात नहीं मानी। अंत में कैसे माने कि हम वंदे… pic.twitter.com/yfcK318adG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 14, 2025
उन्होंने कहा कि बीजेपी वोट चुराती है। राहुल ने पीसी कर के हरियाणा कर्नाटक की बात बताई। बिहार में 75 लाख वोट काट दिए गए। उन्होंने कहा कि ये चुनाव चोरी है। उनका आत्मविश्ववास संसद में घट जाता है। आंख से आंख नहीं मिला पाते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के तीन अधिकारियों के नामों को याद रखना, सरकार कोई भी इंतजाम कर लें ये नहीं बचेंगे।
Live Updates
- 14 Dec 2025 4:58 PM
रविशंकर बोले- कांग्रेस को झूठ बोलने की आदत
भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित रैली को लेकर कांग्रेस पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। कहा कि वे झूठ बोलते हैं, प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्द बोलते हैं, आज मैं देश के सामने जरूर कहूंगा कि राहुल गांधी के पिताजी प्रधानमंत्री रहे हैं, उनकी दादी प्रधानमंत्री रही हैं, परनाना प्रधानमंत्री रहे हैं, फिर भी वे प्रधानमंत्री के लिए कैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं? वे बिहार में आए और बस 5 सीटें आई। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी गैर जिम्मेदार हैं और गैर जिम्मेदारी से बोलते हैं।
- 14 Dec 2025 4:54 PM
राहुल जनता के लिए लड़ रहे: खरगे
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि राहुल गांधी इस देश की जनता के लिए लड़ रहे हैं। उस लड़ाई को मजबूत करना हम सबका काम है। अगर आप उन विचारों को मजबूत नहीं करेंगे तो वो आपका नुकसान है, देश का नुकसान है।
#WATCH | दिल्ली: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "राहुल गांधी जो इस देश के लिए, जनता के लिए लड़ रहे हैं, उस लड़ाई को मजबूत करना हम सबका काम है...अगर आप उन विचारों को मजबूत नहीं करेंगे तो वो आपका नुकसान है, देश का नुकसान है...हमारे विचारों को आगे ले जाने का… pic.twitter.com/IsojTibZMz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 14, 2025 - 14 Dec 2025 4:51 PM
यह वोट चोरी के खिलाफ लड़ाई: राजीव शुक्ला
कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा कि यह वोट चोरी के खिलाफ लड़ाई है। राहुल गांधी ने आज वो मुद्दा भी उठाया कि चलते चुनाव में 10 हजार रुपए भी बांटे गए और उससे चुनाव जीता गया।
#WATCH | दिल्ली: कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा, "यह वोट चोरी के खिलाफ लड़ाई है...राहुल गांधी ने आज वो मु्द्दा भी उठाया कि 10 हजार रुपए चलते चुनाव में बांटे गए और उससे चुनाव जीता गया...हर जगह फर्जी वोट डाले गए..." pic.twitter.com/6BF7hb3WEv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 14, 2025
