Yamuna Pollution: दिल्ली की यमुना में घोला जा रहा जहर! AAP ने उठाए सवाल, तो ये बोलीं सीएम रेखा गुप्ता

आप ने डिफोमर कंसन्ट्रेट को लेकर भाजपा पर निशाना साधा
Yamuna Pollution: दिल्ली में यमुना की सफाई को लेकर विधानसभा चुनाव से ही सियासत तेज है। हर साल यमुना में दिखने वाले झाग को कम करने के लिए एक केमिकल डाला जाता है, जिसे आम आदमी पार्टी की सरकार के दौरान जहर बताया गया था। हालांकि अब बीजेपी सरकार आने के बाद भी उसी केमिकल को यमुना में मिलाकर झाग कम करने की कोशिश की जा रही है। इसको लेकर आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने निशाना साधा है। हालांकि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसका जवाब दिया है।
सौरभ भारद्वाज ने प्रवेश वर्मा पर साधा निशाना
जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली में छठ पूजा का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए यमुना नदी की साफ-सफाई का काम तेजी से हो रहा है। इसी बीच आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'प्रवेश वर्मा अब उसी विभाग के मंत्री हैं और उनका अपना विभाग (दिल्ली जल बोर्ड) यमुना में झाग हटाने के लिए उसी रसायन का इस्तेमाल कर रहा है, जो साल 2022 में छठ पूजा से ठीक पहले इस्तेमाल किया जा रहा था।' उन्होंने आगे लिखा, 'उस समय प्रवेश वर्मा भाजपा सांसद थे। उन्होंने दिल्ली जल बोर्ड के एक ईमानदार अधिकारी के साथ हाथापाई की थी।'
सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा कि प्रवेश वर्मा ने दिल्ली में अराजकता और दहशत फैलाने की कोशिश की और झूठा दावा किया कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार यमुना के पानी को ज़हरीला कर रही है। अब वे खुद भी इसी रसायन का इस्तेमाल कर रहे हैं।
Mr Parvesh Verma is now Minister of same Department and his own department (Delhi Jal Board) is using the same chemical to remove froth in Yamuna.
— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) October 16, 2025
In 2022, just before Chhath Puja, Mr Parvesh Verma, being a BJP MP at that time, manhandled an upright officer of DJB, abused him… https://t.co/EysatgyA14
बुराड़ी विधायक का बीजेपी सरकार से सवाल
इससे पहले बुराड़ी से आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव झा ने भी यमुना में रसायन मिलाए जाने को लेकर बीजेपी सरकार पर सवाल खड़े किए थे। संजीव झा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर यमुना में भारी मात्रा में Defoamer Concentrate नाम का केमिकल मिलाए जाने का एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में एक कंटेनर के अंदर छोटे-छोटे नीले ड्रम रखे होते हैं, जो मजदूरों द्वारा उतारते दिखाया गया है।
परवेश वर्मा Exposed 👇🏽
— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) October 16, 2025
जल मंत्री परवेश वर्मा का विभाग वही केमिकल यमुना में डाल रहा है जिसको ये ज़हर बताते थे
सोचिए कैसे पूर्वांचल की आस्था से खेलते थे , कैसे झूठ फैलाते थे pic.twitter.com/vhlA2TjWaD
वीडियो में संजीव झा ने कहा, 'Defoamer Concentrate नामक ये केमिकल यमुना में झाग को खत्म करने के लिए डाला जाता है। मैं ये इसलिए दिखा रहा हूं, क्योंकि प्रवेश वर्मा वही व्यक्ति हैं, जो तीन साल पहले इसी केमिकल को यमुना में मिलाए जाने पर कह रहे थे कि यमुना में जहर मिलाया जा रहा है। उस दौरान उन्होंने बहुत से ड्रामे किए थे।' उन्होंने आगे कहा कि मैं प्रवेश वर्मा से पूछना चाहता हूं कि अब ये जहर यमुना में क्यों डाला जा रहा है?'
सीएम रेखा ने दिया ये जवाब
कालिंदी कुंज के पास यमुना का नजारा आप सभी देखें…
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) October 16, 2025
और…. अफवाहों से बचें!#CleanYamuna pic.twitter.com/RWcFsYpnsE
वहीं इस सवाल को लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें वे मंत्री कपिल मिश्रा के साथ कालिंदी कुंज इलाके की यमुना नदी पर हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे कालिंदी कुंज के पास का नजारा देखें और अफवाहों से बचें। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सरकार के समय पूर्वांचल की महिलाओं को झाग में खड़े होकर पूजा करनी होती थी। इस साल ऐसा नहीं होगा। इस दौरान उन्होंने मुना नदी की साफ तस्वीर भी लोगों को दिखाई।
जानकारी के लिए बता दें कि 'Defoamer' या 'Antifoam Agent' ऐसे केमिकल हैं, जो पानी या अन्य तरल पदार्थों में बनने वाले झाग को या तो बनने से रोक देते हैं या उसे तोड़ देते हैं। अगर इसे संतुलित मात्रा में मिलाया जाए, तो ये हानिकारक नहीं होता।
