Electric Buses: PM Modi ने दिल्ली को दी सौगात, 200 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

PM Modi Flagged Off 200 DEVI Electric Buses
X

पीएम मोदी ने देवी इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

Electric Buses: पीएम मोदी ने दिल्ली में 200 देवी इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई। इन बसों की मदद से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। आइए जानते हैं कि ये इलेक्ट्रिक बसें किन रूटों पर दौड़़ेंगी।

Devi Electric Buses: दिल्ली के लोगों के लिए खुशखबरी है। पीएम मोदी ने दिल्ली को 200 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात दी है। गुरुवार को पर्यावरण दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने 200 DEVI इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई। इन बसों की मदद से लोग अपनी मंजिल तक आसानी से पहुंच सकेंगे। साथ ही प्रदूषण से जूझ रही राजधानी दिल्ली को भी राहत मिलेगी।

इन रूट पर दौड़ेंगी नई इलेक्ट्रिक बसें

नई देवी इलेक्ट्रिक बसें दिल्ली के चार प्रमुख डिपो कुशक नाला, गाजीपुर, द्वारका और ईस्ट विनोद नगर से ऑपरेट की जाएंगी। ये बसें ईस्ट दिल्ली, वेस्ट दिल्ली, साउथ दिल्ली, साउथ वेस्ट दिल्ली और सेंट्रल दिल्ली के कई अहम रूट पर चलेंगी।

पीएम मोदी ने दिया ये खास संदेश

पीएम मोदी ने दिल्ली के लोगों को 200 देवी इलेक्ट्रिक बसों की सौगात देने के साथ ही पर्यावरण के लिए भी खास संदेश दिया। उन्होंने पर्यावरण के तहत अपनी प्रतिबद्धता को एक और कदम आगे बढ़ाया। उन्होंने लोगों को 'एक पेड़ मां के नाम' पहल की शुरुआत की। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे एक पेड़ मां के नाम पहल से जुड़ें और पेड़ लगाएं। साथ ही लोगों से पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।

पीएम मोदी के साथ मौजूद रहे दिल्ली के मंत्री

इस मौके पर पीएम मोदी के साथ दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, सीएम रेखा गुप्ता, दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव मौजूद थे।

दिल्ली में चलेंगी 2080 देवी इलेक्ट्रिक बसें

हाल ही में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जानकारी दी थी कि इस साल के अंत तक दिल्ली में 2080 देवी बसें चलाई जाएंगी। इन बसों का रूट 12 किलोमीटर तक है। इन बसों में कुल 23 सीटें होती हैं। इनमें से 6 पिंक सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story