Delhi Petfed Event: दिल्ली में कुत्ते-बिल्ली का फैशन शो, 13-14 दिसंबर को पेटफेड लगेगा मेला

Delhi Petfed Event
X

दिल्ली पेटफेड इवेंट।

दिल्ली के ओखला NSIC में कुत्ते-बिल्ली का फैशन शो होने जा रहा है। अगर आप पेट लवर हैं और पेट रखते हैं, तो उनकी जरूरत का सारा सामान यहां मिल जाएगा।

Delhi Petfed Event: पेट लवर्स के लिए गुड न्यूज है क्योंकि दिल्ली में डॉग और कैट के लिए मेला लगने जा रहा है। यहां पर इनका फैशन शो होगा। एक ही छत के नीचे उनका खाना, सर्दियों का खाना और स्टाइलिस्ट कपड़े सब कुछ एक ही छत के नीचे आ रहा है। इस इवेंट का नाम पेटफेड दिल्ली इवेंट है। ये इवेंट पेट लवर्स द्वारा काफी पसंद किया जाता है।

इस बार ये इवेंट 13 और 14 दिसंबर को दिल्ली के ओखला ग्राउंड में होने जा रहा है। यहां पर पालतू जानवरों जैसे डॉग, कैट और उनके मालिकों के लिए खेल, प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। यहां पेट की जरुरत का सामान जैसे डॉग फूड, डॉग ट्रीटमेंट, डॉग के कपड़े के साथ ही डॉग्स के लिए कई मनोरंजन वाले खेल भी होते हैं। जिन लोगों ने अपने कुत्ते, बिल्ली आदि की ट्रेनिंग दी होती है, वे प्रतियोगिता में हिस्सा भे ले सकते हैं। यहां जीतने वाले लोगों को इनाम गिए जाते हैं।

सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है फैशन शो

इस इवेंट में फैशन शो ऑर्गेनाइज किया जाता है, जो लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आता है। यहां कुत्ते-बिल्लियां फैशन शो में हिस्सा लेते हैं। इवेंट में मालिक अपने डॉग एंड कैट को कई तरह के स्टाइलिश कपड़े पहना कर लाते हैं। इसके बाद उन्हें रैंपवॉक कराया जाता है। हालांकि फैशन शो में शामिल कराने के लिए पेट का रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है। यहां पर तमाम सेल्फी पॉइंट बनाए जाएंगे। कई तरह के खेल आयोजित किए जाएंगे। फूड के साथ ही ट्रीटमेंट की भी सुविधा दी जाएगी। अगर कोई पेट खरीदना चाहता है, तो इसके लिए स्टॉल्स होंगे, जहां से पेट खरीदे जा सकते हैं।

कहां लगेगा मेला और कितनी होगी टिकट?

अगर आप भी इस इवेंट में शामिल होने का मन बना चुके हैं, तो जान लीजिए कि ये पेटफेड इवेंट एनएसआईसी ग्राउंड ओखला में आयोजित किया जा रहा है। ये इवेंट 13 और 14 दिसंबर को होगा। ये इवेंट सुबह 11 बजे से शुरू होकर रात 9 बजे तक चलेगा। यहां एंट्री करने के लिए टिकट या एंट्री पास लेना होगा। यहां एंट्री टिकट 699 रुपए में मिलेगी। पेटफेड की ऑनलाइन वेबसाइट से टिकट बुक कर सकते हैं। लोगों को टिकट खरीदना होगा। हालांकि उनके पेट के लिए कोई टिकट नहीं लेना होगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story