दिल्ली में पानी पर बवाल: AAP विधायक इमरान हुसैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, प्रवेश वर्मा ने संभाला मोर्चा

Parvesh Verma on Water Issue
X

पानी की किल्लत को लेकर बोले प्रवेश वर्मा

Parvesh Verma: दिल्ली के रामनगर इलाके में पानी को लेकर AAP विधायक इमरान हुसैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। विरोध बढ़ता देख PWD मंत्री प्रवेश वर्मा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में किया।

Parvesh Verma: दिल्ली के बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र के राम नगर इलाके में आज काफी हलचल देखने को मिली। यहां के स्थानीय लोगों ने AAP विधायक इमरान हुसैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। स्थिति काफी बिगड़ने लगी, तो प्रवेश वर्मा को मोर्चा संभालना पड़ा।

उन्होंने लोगों से बातचीत की, तो उन्होंने पानी को लेकर समस्या बताई। इस पर मंत्री प्रवेश वर्मा ने आश्वासन दिया कि सबको बराबर मात्रा में पानी मिलेगा। पानी की समस्या को लेकर जांच की जाएगी, जो लोग इसके जिम्मेदार होंगे, उनके खिलाफ सख्त ऐक्शन लिया जाएगा।

जल बोर्ड के अधिकारियों को दिए निर्देश

मंत्री प्रवेश वर्मा ने राम नगर इलाके का दौरा किया। PWD मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने लोगों से बातचीत करते हुए कहा कि सभी को बराबर मात्रा में पानी मिलेगा। साथ ही धर्म के नाम पर अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मैंने जल बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पार्षद के कहने पर काम किया जाए। धर्म के नाम पर या धर्म के आधार पर पानी का बंटवारा न किया जाए।

पूर्व सरकार पर साधा निशाना

इसके अलावा मंत्री ने बल्लीमारान विधानसभा के नबी करीम इलाके की अन्य जगहों का भी दौरा किया। उन्होंने पूर्व सरकार आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने इस क्षेत्र में धर्म के आधार पर भेदभाव किया। इससे लोगों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पाईं। अब लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। दिल्ली में अब भाजपा की सरकार है, जो बिना भेदभाव के समावेशी विकास में विश्वास रखती है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में अब बीजेपी की सरकार है। अब दिल्ली में धर्म के नाम पर सुविधाएं नहीं दी जाएंगी। अब दिल्ली में विकास नहीं रुकेगा बल्कि रफ्तार पकड़ेगा। हर नागरिक को बराबरी का हक मिलेगा। यही बीजेपी की सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story