Delhi Police: दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन मिलाप' की बड़ी कामयाबी, नवंबर में 84 गुमशुदा को पहुंचाया घर

Delhi Police Opration Milap Found 84 missing people in November
X

दिल्ली पुलिस के ऑपरेशन मिलाप के तहत नवंबर में 84 लापता लोग मिले।

दिल्ली पुलिस ऑपरेशन मिलाप नाम से एक मुहिम चलाती है। इसके तहत वेस्ट दिल्ली पुलिस टीम ने नवंबर के महीने में ही 84 गुमशुदा लोगों को ढूंढकर उनके घर पहुंचाया है।

Delhi Police Operation Milap: दिल्ली में साउथ-वेस्ट डिस्ट्रिक्ट की पुलिस ने 'ऑपरेशन मिलाप' के तहत बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने ‘ऑपरेशन मिलाप’ के तहत बेहतरीन काम करते हुए 84 लापता लोगों को ढूंढ निकाला है। इन खोए लोगों में 30 बच्चे हैं और 54 वयस्क हैं। दिल्ली पुलिस ने तेज सर्च ऑपरेशन, सूझबूझ भरी जांच, बारीकी से जुटाए गए सुरागों के तहत परिवारों के चेहरे पर खोई मुस्कान लौटाई है।

डीसीपी अमित गोयल ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 1 नवंबर से 30 नवंबर के बीच ऑपरेशन मिलाप के तहत चलाई गई खोज मुहिम के परिणामस्वरूप 84 गुमशुदाओं को ढूंढ निकाला गया। गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस को मिलते ही टीमों ने CCTV फुटेज खंगाले। ऑटो-रिक्शा, ई-रिक्शा, बस और रेलवे स्टैंड पर गुमशुदा लोगों की तस्वीरें दिखाई गईं। साथ ही स्थानीय सूत्रों को सक्रिय किया। आसपास के थानों और अस्पतालों का रिकॉर्ड खंगाला गया। इससे पुलिस को काफी ज्यादा मदद मिली।

जानकारी के अनुसार, 1 जनवरी 2025 से 30 नवंबर 2025 तक जिला पुलिस ने कुल 1201 लापता लोगों को ढूंढ निकाला है। इनमें 399 नाबालिग और 802 वयस्क शामिल हैं। बता दें कि ‘ऑपरेशन मिलाप’ जिले के लिए एक मिशन बन चुका है। इस ऑपरेशन के तहत हजारों परिवारों के लोग वापस आए हैं। वहीं इस परेशन ने काफी लोगों की उम्मीद जगाई है।

  1. कापसहेड़ा थाना टीम इस अभियान में नंबर-1 पर रहा। टीम ने 9 बच्चों और 14 वयस्कों को ढूंढ निकाला है।
  2. पालम विलेज पुलिस ने 4 बच्चों और 5 वयस्कों को ढूंढा और उनके परिवारों से मिलाया।
  3. वसंत कुंज नॉर्थ थाना टीम ने 2 किशोरियों और 2 वयस्कों को ट्रेस किया।
  4. सागरपुर पुलिस ने 8 वयस्कों को सुरक्षित बरामद किया।
  5. किशनगढ़ पुलिस ने 2 लड़कियों और 7 वयस्कों को ढूंढा और उनके परिवारों से मिलाया।
  6. वसंत कुंज साउथ थाना टीम ने 3 बच्चों और 5 वयस्कों को खोज निकाला।
  7. आर.के. पुरम पुलिस ने एक नाबालिग लड़की और एक पुरुष को खोजा।
  8. वसंत विहार थाना टीम ने 4 बच्चों और 2 वयस्कों को ढूंढ निकाला।
  9. सरोजिनी नगर पुलिस ने 1 लड़की और 1 पुरुष को ढूंढकर उनके परिवारों को सौंपा।
  10. एस.जे. एनक्लेव थाना टीम ने 2 लड़कियों और 5 वयस्कों को सुरक्षित बरामद किया।
  11. साउथ कैंपस पुलिस ने 1 युवक को ढूंढकर घर पहुंचाया।
  12. दिल्ली कैंट थाना टीम ने 2 लड़कियों और 3 वयस्कों को खोजकर उनके परिवार के हवाले किया।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story