Online Casino: ऑनलाइन कैसीनो की क्वीन कुई लिजी गिरफ्तार, जानिये अर्श से फर्श तक पहुंचने की कहानी

ऑनलाइन कैसीनो की टाईकून कुई लिजी गिरफ्तार।
चीनी कैसीनो अरबपति कुई लिजी को अमेरिका की आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन एजेंसी (ICE) ने गिरफ्तार किया है। उन्हें अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। कुई लिजी एक वक्त में इतनी संपन्न थी कि उन पर 24 मिलियन डॉलर से अधिक की राशि को संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थानांतरित करने का आरोप लगा था। आज कुई लिजी 'दिवालिया' हैं। आईईसी ने अभी तक उनकी गिरफ्तारी या न्यायाधीश के समक्ष पेश किए जाने के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी है। आज बताते हैं कि कसीनो के सहारे कुई लिजी फर्श से लेकर अर्श तक और अर्श से लेकर फर्श तक कैसे पहुंची?
कौन है कुई लिजी
न्यूजवीक की रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी निवेशक कुई लिजी को आईसीई ने गिरफ्तार किया है। उन्होंने उत्तरी मारियाना द्वीप समूह के साइपन द्वीप पर कैसीनो खोलने में अहम भुमिका निभाई थी, लेकिन बंद हो गया। उन्होंने अमेरिका के एकांत द्वीप पर भी भव्य कैसीना परियोजना की शुरूआत की, लेकिन इमीग्रेशन की वजह उन्हें हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि उन्हें साइपन एयरपोर्ट पर आव्रजन नियमों के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी ऐसे वक्त हुई है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अवैध अप्रवासियों को हिरासत में लेने और निर्वासित करने की पहल तेज कर दी है।
फर्श से अर्श तक पहुंची कुई लिजी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुई लिजी ने हांगकांग स्थित कंपनी इंपीरियल पैसिफिक इंटरनेशनल की प्रमुख मालिक थी। उनके पास साइपन में कैसीनो का विशेष लाइसेंस था। उन्होंने अपने बेटे जी शियाओबो के साथ मिलकर मकाऊ के कैसीनो उद्योग से धन अर्जित किया और साइपन में कैसीनो के साथ ही होटल व्यवसाय में भी कदम रखा।
लेकिन 2018 का साल कुई लिजी के लिए मुसीबत वाला साल साबित हुआ। ब्लूमबर्ग की जांच में कुई लिजी की परियोजनाओं को चीनी श्रमिकों के कथित अवैध रोजगार, सुरक्षा नियमों का उल्लंघन और पीड़ित परिवारों के नुकसान से जोड़ा। यही नहीं, 2020 में इंपीरियल पैसिफिक और उससे जुड़े तीन अधिकारियों पर विदेशी श्रमिकों के अवैध रोजगार और अवैध गतिविधियों को सुविधाजनक बनाने के लिए 24 मिलियन डॉलर से अधिक की राशि अमेरिका को स्थानांतरित कर दी गई। दबाव बढ़ने की वजह से कैसीनो मार्च 2020 में ही बंद हो गया। इसके बाद लगातार कुई लिजी की परेशानियां लगातार बढ़ती चली गई।
2024 में खुद को दिवालिया घोषित कर दिया
कुई लिजी की कंपनी ने 2024 में खुद को दिवालिया घोषित कर दिया। दरअसल, कंपनी को 166 मिलियन डॉलर की देनदारियां चुकानी थी, लेकिन चुकाने में असमर्थ थी, इसलिए अध्याय 11 के तहत आवेदन कर खुद को दिवालियापन घोषित करने की अपील की। स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कुई लिजी को इसलिए हिरासत में लिया गया है क्योंकि उसका वीजा खत्म हो गया है। बहरहाल, जिस तरह से कैसीनो जगत की 'रानी' मुसीबतों में है, उससे छुटकारा पाना आसान नहीं होगा।
