Northern Railway: रेलयात्रियों के लिए बड़ी खबर, 3 महीने तक नहीं चलेंगी ये ट्रेनें, देखें लिस्ट

Train Cancel, Northern Railway
X

कोहरे के सीजन को लेकर रद्द की गई कई ट्रेनें।

Train Cancel: नॉर्दर्न रेलवे ने अगले 3 महीनों के लिए कई पैसैंजर ट्रेनों की रद्द कर दिया है। ये ट्रेनें फरवरी 2026 के अंत तक नहीं चलेंगी। देखें पूरी लिस्ट...

List Of Cancelled Trains: रेलवे यात्रियों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। दिल्ली-जींद रेलमार्ग पर 1 दिसंबर से 2 पैसेंजर ट्रेनों को अगले 3 महीने तक के लिए रद्द कर दिया गया है। कोहरे के सीजन को देखते हुए रेलवे ने यह फैसला लिया है। सर्दियों के मौसम से हर साल ऐसा किया जाता है, जिससे लंबी दूरी की ट्रेनें प्रभावित न हों।

हालांकि दिल्ली-जींद मार्ग पर 2 पैसेंजर ट्रेनें रद्द करने से यात्रियों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नॉर्दर्न रेलवे के अनुसार, इन 2 पैसेंजर ट्रेनों के अलावा अन्य 25 ट्रेनों को भी रद्द किया गया है। ये ट्रेनें 1 दिसंबर, 2025 से लेकर 28 फरवरी, 2026 तक के लिए अस्थायी रूप से रद्द रहेंगी। नीचे देखें पूरी लिस्ट...

रद्द की गई ट्रेनों की लिस्ट

  1. गाड़ी नंबर-54057: दिल्ली जंक्शन से शामली
  2. गाड़ी नंबर-54058: शामली से दिल्ली जंक्शन
  3. गाड़ी नंबर-54031: दिल्ली जंक्शन से जींद
  4. गाड़ी नंबर-54034: जींद से दिल्ली जंक्शन
  5. गाड़ी नंबर-64449: गाजियाबाद से नई दिल्ली
  6. गाड़ी नंबर-64428: नई दिल्ली से गाजियाबाद
  7. गाड़ी नंबर-64431: गाजियाबाद से नई दिल्ली
  8. गाड़ी नंबर-64450: नई दिल्ली से गाजियाबाद
  9. गाड़ी नंबर-64445: गाजियाबाद से दिल्ली जंक्शन
  10. गाड़ी नंबर-64412: दिल्ली जंक्शन से गाजियाहाद
  11. गाड़ी नंबर-64074: नई दिल्ली से कोसी कलां
  12. गाड़ी नंबर-64073: कोसी कलां से नई दिल्ली
  13. गाड़ी नंबर-74033: दिल्ली सराय रोहिल्ला से फर्रूखनगर
  14. गाड़ी नंबर-74036: फर्रूखनगर से दिल्ली सराय रोहिल्ला
  15. गाड़ी नंबर-64095: नई दिल्ली से शकूरबस्ती
  16. गाड़ी नंबर-64532: अंबाला कैंट से पानीपत जंक्शन
  17. गाड़ी नंबर-64541: पानीपत जंक्शन से अंबाला कैंट जंक्शन
  18. गाड़ी नंबर-54075: बरेली से दिल्ली जंक्शन
  19. गाड़ी नंबर-54076: दिल्ली जंक्शन से बरेली
  20. गाड़ी नंबर-54085: दिल्ली जंक्शन से सातरोड
  21. गाड़ी नंबर-54086: सातरोड से दिल्ली जंक्शन
  22. गाड़ी नंबर-64553: मुरादाबाद से गाजियाबाद
  23. गाड़ी नंबर-64554: गाजियाबाद से मुरादाबाद
  24. गाड़ी नंबर-64555: गाजियाबाद से मेरठ सिटी
  25. गाड़ी नंबर-64556: मेरठ सिटी से गाजियाबाद
  26. गाड़ी नंबर-64483: कुरुक्षेत्र जंक्शन से अंबाला कैंट जंक्शन
  27. गाड़ी नंबर-64482: अंबाला कैंट जंक्शन से कुरुक्षेत्र जंक्शन

रेलवे ने अगले 3 महीनों के लिए इन पैसेंजर ट्रेनों की रद्द कर दिया है। आने वाले दिनों में देश के कई शहरों में भीषण कोहरा पड़ने की संभावना है। ऐसे में रेलवे ने यह फैसला लिया है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story