Noida Murder Case: नोएडा पुलिस ने सुलझाई सिरकटी लाश की गुत्थी, मां की सहेली से प्यार कर की हत्या

Murder Accused Arrested
X

नोएडा पुलिस ने हत्यारोपी को किया गिरफ्तार।

Noida Murder Case: नोएडा पुलिस ने एक ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझा लिया है। मृतका की पहचान हो गई है और पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Noida Murder Case: नोएडा पुलिस ने 6 नवंबर को मिले सिरकटी लाश का मामला शुक्रवार 14 नवंबर को सुलझा लिया है। नोएडा सेक्टर-39 थाना पुलिस ने 6 नवंबर को सेक्टर-108 स्थित नाले में सिर और हाथ काटकर फेंके गए महिला के शव के मामले का पर्दाफाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शादीशुदा प्रेमी ने ब्लैकमेलिंग से तंग आकर महिला की हत्या की। उसने एक बस के अंदर इस वारदात को अंजाम दिया, जिसे वो चलाता था।

बस से हुई आरोपी की पहचान

इस बारे में डीसीपी यमुना प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला के पैरों में बिछिया थे, जिससे साफ हो गया कि वो शादीशुदा थी। तफ्तीश करते हुए 5 नवंबर की रात 8.43 बजे घटनास्थल से एक बस लाइट ऑफ करके जाती दिखी। पुलिस को उस पर शक हुआ और जांच शुरू की। पता चला कि बस धार्मिक संस्था की है, जिसे बरौला गांव निवासी 34 वर्षीय मोनू सोलंकी चलाता है।

बिछिया से हुई मृतका की पहचान

पुलिस मोनू के घर पहुंची, जहां पर उसकी मां, पत्नी और 5 बच्चे मौजूद थे। पता चला कि इनमें से 3 बच्चे मोनू के हैं और दो बच्चे मृतका के हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि मां गायब है। पुलिस ने बिछिया की फोटो बच्चों को दिखाई, तो उन्होंने उन्हें पहचान करते हुए बताया कि वे उनकी मां के बिछिया हैं। उन्होंने बताया कि महिला का नाम प्रीति है और वो बरौला में रहती थी। पुलिस टीम ने शुक्रवार को आरोपी को उसके घर के पास से पकड़ लिया।

कबूली हत्या, शव बरामद

पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल कर ली। उसने बताया कि उसने बस के अंदर प्रीति की हत्या की। उसकी निशानदेही पर गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार के पास नाले से महिला के अन्य शव के टुकड़े मिले, जैसे- गर्दन, दोनों हाथ। साथ ही मृतका के कपड़े, बस, बस में बिछी मैट और जिस हथियार से उसकी हत्या की गई थी, वो भी बरामद किया गया। उसने बस को कई बार धोकर खून के निशान मिटाने चाहे, लेकिन केमिकल टेस्टिंग में बस से खून मिला, जो इंसान का था। आरोपी ने महिला के बच्चों को सिखाते हुए कहा कि वे पुलिस को ये न बताएं कि वो 5 नवंबर से गायब है बल्कि ये बताएं कि वो 6 नवंबर से गायब हैं।

बताई हत्या की वजह

खुलासा हुआ कि मृतका आरोपी की मां के साथ जींस की फैक्ट्री में काम करती थी। दो साल पहले उसका मोनू की मां के साथ घर में आना-जाना शुरू हुआ। इसी दौरान मोनू और प्रीति में प्रेम संबंध बने, जो आज प्रीति की मौत के कारण बने। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि प्रीति की दो शादियां हुई थीं लेकिन दोनों पतियों ने उसे छोड़ दिया था। प्रीति मोनू को ब्लैकमेक किया करती थी, जिससे तंग आकर उसने प्रीति की हत्या कर दी।

कहासुनी के बाद उतारा मौत के घाट

आरोपी ने ये भी बताया कि वो 5 नवंबर की शाम को प्रीति के घर पहुंचा। उसने वहां से धारदार हथियार लिया। प्रीति और उसके बच्चों को बस में बैठाया। दोनों बच्चों को अपने घर छोड़ा। इसके बाद अपने लिए पराठे और प्रीति के लिए मैगी खरीदी। बस में दोनों के बीच कुछ कहासुनी हुई, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी थी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story