Noida Police: 6 वर्षीय बच्चे की मां को प्रेमजाल में फंसाया, बाद में कराया धर्म परिवर्तन

महिला का धर्म परिवर्तन करवा कर लिया निकाह।
Noida Police: नोएडा में धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। यहां युवक ने गढ़ी चौखंडी की रहने वाली एक शादीशुदा महिला का धर्म परिवर्तन करवा दिया। बाद में उस महिला से निकाह कर लिया। मामले का खुलासा होने पर फेज-3 थाने की पुलिस ने महिला को चेन्नई ने बरामद कर लिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के साथ उसके माता-पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि पिछले महीने गढ़ी चौखंड़ी निवासी एक महिला ने उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की थी। इस याचिका में लिखा था कि 3 अगस्त को उनके घर पर दो लोग आए। उन लोगों का नाम रजा मियां उर्फ एहसान हुसैन और जहीर बाबू था। ये दोनों उनकी बेटी प्रिया शर्मा को घर ले गए। बाद में उसे बंदी बना कर रखा। वहीं, उच्च न्यायालय ने इस मालमे में फेज-3 थाने की पुलिस को आदेश दिया कि महिला को 8 सितंबर तक बरामद करके न्यायालय में पेश करें।
पुलिस ने महिला को तलाशना शुरू कर दिया। तलाश के दौरान महिला को चैन्नई से बरामद किया। पुलिस जांच में पता चला कि रजा मियां उर्फ एहसान हुसैन ने उसके साथ धोखाधड़ी की। इसके बाद जबरन उसका धर्म परिवर्तन करवा दिया। बता दें कि इन दोनों की जान पहचान कंपनी में नौकरी के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों प्रेम में पड़ गए। आरोपी ने प्रिया से निकाह कर लिया गया और फिर जबरन उसका धर्मांतरण करा दिया। आरोपी ने उसका नाम प्रिया शर्मा से बदलकर खुशबू खातून रख दिया। बाद में महिला से पूछताछ की तो उसने बताया कि 1 मई 2025 को दोनों ने बहरामपुर गांव में निकाह कर लिया था।
पुलिस ने महिला के निकाह के कागज देखे तो पता चला कि आरोपी पति रजा मियां के साथ उसकी माता- पिता और भाई ने जबरदस्ती उसका निकाह करवाया है। इस मामले में काजी मोहम्मद अजीमुद्दीन भी शामिल था। पुलिस ने इनकी पहचान बिहार, जिला सीवान निवासी के तौर पर की है। जांच के बाद इसमें शामिल 5 आरोपियों मुख्य आरोपी रजा मियां, पिता बिसिम्मला, मां अनीशा, भाई इरशाद और काजी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी और उसेक माता पिता को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। वहीं, भाई और काजी की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि न्यायालय के आदेशानुसार आगे की कार्यवाई की जाएगी।
