Noida Plot Scheme: नोएडा के 12 सेक्टरों में प्लॉट खरीदने का मौका, आज से रजिस्ट्रेशन शुरू

नोएडा अथॉरिटी ने लॉन्च की आवासीय प्लॉट स्कीम।
Noida Plot Scheme: नोएडा में घर बनाने का सपना देख रहे लोगों के लिए खुशखबरी सामने आई है। उत्तर प्रदेश के नोएडा में अथॉरिटी ने 35 आवासीय प्लॉट की स्कीम लॉन्च की है। इस योजना के तहत नोएडा में प्राइम लोकेशन पर 35 प्लॉट उपलब्ध कराए जाएंगे। नोएडा अथॉरिटी की ओर से लॉन्च की गई इस स्कीम के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। आवेदन करने की आखिरी 30 अक्टूबर रखी गई है।
अथॉरिटी के अनुसार, सभी प्लॉट का आवंटन ई-ऑक्शन के जरिए किया जाएगा। इनमें पुराने सेक्टरों के प्लॉट शामिल हैं, जो ज्यादातर बड़े साइज के हैं। इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए अथॉरिटी ने फीस तय की है, जो 5 नवंबर तक जमा करना होगा। नीचे पढ़ें सारी डिटेल्स...
किन जगहों पर मिलेंगे प्लॉट?
नोएडा अथॉरिटी ने करीब एक साल के बाद आवासीय प्लॉट की स्कीम लॉन्च की है। इस योजना के तहत शहर के अलग-अलग सेक्टरों में कुल 35 प्लॉट उपलब्ध कराए जाएंगे। ये प्लॉट नोएडा के सेक्टर-41, 44, 48, 51, 53, 56, 61, 72, 99, 105, 122 और 151 में मौजूद हैं। ये सभी इलाके शहर के विकसित एरिया में हैं, जहां पर कनेक्टिविटी की अच्छी सुविधाएं हैं।
2,300 करना होगा जमा
नोएडा अथॉरिटी की इस नई स्कीम में आवेदन के लिए रजिस्ट्रेशन शुक्रवार (3 अक्टूबर) से शुरू हो गए हैं। आवेदन करने के लिए 2,300 रुपये प्रोसेसिंग फीस जमा करनी होगी। आवेदन करने की लास्ट डेट 30 अक्टूबर है। वहीं, दस्तावेज जमा करने के लिए 4 नवंबर तक का समय दिया जाएगा। इसके बाद ई-ऑक्शन के जरिए प्लॉट का आवंटन किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, बोली लगाने वालों को रिजर्व प्राइस से ज्यादा रेट पर बोली लगानी होगी।
Residential Plots e-Auction by Noida Authority - Live Now✨
— NOIDA Authority (@noida_authority) October 3, 2025
Unlock your chance to own a premium plot in Noida’s prime sectors!
🏡 35 Plots | 📍 Sectors 41, 44, 48, 51, 53, 56, 61, 72, 99, 105, 122, 151
📅 Scheme Opens: 03.10.2025
⏳ Last Date: 04.11.2025
Be part of Noida’s… pic.twitter.com/EP46cI24dR
ऑक्शन में ज्यादा बोली लगाने वाले को प्लॉट आवंटित कर दिया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, आवेदकों की कम से कम कम 50 हजार रुपये से ज्यादा की बोली लगानी होगी। इस नीलामी में जो आवेदन सबसे ज्यादा रेट पर बोली लगाएगा, उसे प्लॉट आवंटित किया जाएगा। नीलामी के बाद उसके प्लॉट की रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
अन्य योजनाएं भी होंगी शुरू
अधिकारियों की मानें, तो नोएडा अथॉरिटी के प्लॉट स्कीम के अलावा अन्य कई संस्थागत और इंडस्ट्रियल प्रॉपर्टी की योजनाएं जल्द ही शुरू की जाएंगी। इनमें संस्थागत विभाग के 4 प्लॉट और इंडस्ट्रियल प्रॉपर्टी के 7 प्लॉट शामिल हैं। ये योजनाएं भी इसी महीने लॉन्च की जा सकती हैं।
