Noida: नोएडा की 6 सोसाइटियों पर लगेगा जुर्माना, प्राधिकरण ने लिखा लेटर, जानें क्यों लिया फैसला ?
नोएडा की सोसाइटियों पर लगेगा जुर्माना। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Noida Societies: नोएडा की 6 सोसाइटियों पर जुर्माना लगाने का फैसला लिया गया है, इसे लेकर नोएडा प्राधिकरण ने उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को लेटर लिखा है। सामने आया है कि सेक्टर-150 में कई सोसाइटियों में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) काम नहीं कर रहे हैं। जल विभाग ने अपनी जांच में पाया कि 6 सोसाइटियों के एसटीपी मानकों पर खरें नहीं उतरे, जिसकी वजह से जुर्माना लगाया जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि सोसाइटियों का निरीक्षण पर्यावरण सेल ने 28 जनवरी को किया था। इन सोसाइटियों में सीवेज का पानी बिना संशोधित किए नालों में बहाया जा रहा था, जिसकी वजह से सीवेज जो सेक्टर के गड्ढो में भर रहा है। अधिकारियों के मुताबिक सेक्टर-150 में ही स्पोर्ट्स सिटी के भूखंड नंबर-1 में भूखंड नंबर ए-3 में निर्माण काम चल रहा है, इन फ्लैटों में परिवार रहते हैं।
प्राधिकरण के निरीक्षण में पता लगा कि, सोसाइटी से निकलने वाला पानी नालों में बहाया जा रहा है, जिसके बाद प्राधिकरण के जल विभाग ने लॉजिक्स हाईट्स प्राइवेट लिमिटेड को नोटिस भी जारी कर दिया है। यमुना और हिंडन पास होने के कारण यहां भूजल का लेवल 25-30 फीट गहराई में है, बिल्डर जब यहां खुदाई करते हैं तो जमीन से रिसकर पानी आने लगता है।
यहां मिली कमियां
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-150 में, लैंड कार्ट बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड, SC-2, भूखंड नंबर-A-1,समृद्धि इंफ़्रा स्क्वायर प्राइवेट लिमिटेड, SC-2, भूखंड नंबर-2 D, एस इंफ़्रासिटी डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड, SC-1, भूखंड नंबर-B-8,ऐसर्टिव इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड, SC-1, भूखंड नंबर-A-1, एस गोल्फ शीयर सोसाइटी, SC-1,A भूखंड, और नोबिलिटी एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड, भूखंड-A1 के संचालन में कमियां सामने आई हैं।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।
