Delhi Naini Lake: नैनी झील बनेगी नया पर्यटन कैंद्र, महोत्सवों और दीपावली आयोजन के साथ शो-बोट्स से बढ़ेगी रौनक

Delhi Naini Jheel
X

Delhi Naini Jheel

Delhi Naini Lake : दिल्ली सरकार ने पर्यटन को लेकर हाल ही में एक बड़ा फैसला लिया है। जिसमें उन्होंने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नैनी झील को पर्यटकों के लिए और भी आकर्षक बनाने के लिए विस्तृत योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

Delhi Naini Lake: दिल्ली सरकार ने हाल ही में एक बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले में जलाशयों को नया जीवन देने के लिए काम किया जा रहा है। इसमें विकास और पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने मॉडल टाउन की नैनी झील को पर्यटकों के लिए और भी आकर्षक बनाने के लिए एक विस्तृत योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

नैनी के विकास के साथ दिया जाएगा नया लुक

कपिल मिश्रा ने बताया कि नैनी झील को दिल्ली पर्यटन और परिवहन विकास निगम के तहत एक गया लुक दिया जाएगा। इस झील की खूबसूरती बढ़ाने के लिए इसके बीचो-बीच आईलैंड पर लेजर शो और दो नए एलईडी फव्वारे लगाए जाएंगे, जो 20 से 30 फीट चौड़े होंगे। ये झीलें ऑक्सीजन स्तर को बढ़ाने के साथ ही इसकी सुंदरता को और निखारेंगी। झील के आसपास एक एलईडी स्क्रीन भी लगेगी, जिस पर सरकारी संदेश और विज्ञापन दिखाए जाएंगे।

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किए जाएंगे ये इंतजाम

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अपनी ओर आकर्षित करने के लिए इस झील में एलईडी लाइट वाली शिकारा बोट्स, रेसिंग बोट्स, वाटर स्कूटर और वेनिस की तर्ज पर गोंडोला बोट्स भी शुरु की जाएंगी। झील के अंदर हल्के-फुलके खाने (नाश्ते) के लिए छोटे कैफे भी बनाए जाएंगे। इसमें 15 से 20 लोग बैठ सकेंगे। साथ ही सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इससे लोगों की देखभाल के साथ-साथ पर्यटन विभाग की आय में भी मुनाफा होगा।

सांस्कृतिक और पर्यावरण से जुड़े उत्सव होंगे

मंत्री ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सर्दियों में नैनी झील पर महोत्सव और देव दीपावली के आयोजन के लिए डीटीटीडीसी और पर्यटन विभाग को प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया। पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने के लिए परिसर में बतख, हंस और अन्य पक्षी भी लाए जाएंगे। इसी के साथ पौधे भी लगाए जाएंगे। इसको सजाने के लिए सजावट पौधों का इस्तेमाल किया जाएगा। त्योहारों के अवसर पर परिसर में महोत्सव और दीपावली आयोजन किए जाएंगे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story