रेलयात्रियों के लिए बड़ी खबर: नई दिल्ली से जाने वाली 6 ट्रेनों के बदले स्टेशन, क्या होगी नई टाइमिंग, देखें लिस्ट

श्रावणी मेला 2025 के लिए रेलवे ने चलाईं 17 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें: जानें पूरी सूची और टाइम टेबल
New Delhi Railway Station: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। इस स्टेशन से जाने वाली 6 ट्रेनों को दूसरे स्टेशनों से चलाया जाएगा। इसको लेकर दिल्ली रेलवे डिवीजन को रेलवे बोर्ड की ओर मंजूरी मिल गई है। दरअसल, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रीडेवलपमेंट काम किया जाना है, जिसके लिए बहुत सी ट्रेनों को आसपास के स्टेशनों पर शिफ्ट किया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां की जा रही हैं।
पहले फेज में दिल्ली रेलवे डिवीजन ने 6 ट्रेनों को दूसरे स्टेशनों से चलाने की मंजूरी मांगी थी, जिसके लिए मंजूरी भी मिल गई है। अब इन 6 ट्रेनों को आनंद विहार टर्मिनल, पुरानी दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से चलाया जाएगा। इनकी टाइमिंग तय कर दी गई है। नीचे देखें सभी ट्रेनों की लिस्ट...
करीब 30 ट्रेनें होंगी शिफ्ट
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का नए तरीके से रीडेवलपमेंट करने की योजना बनाई गई है। इसके लिए करीब 30 स्टेशनों को दूसरे स्टेशनों पर शिफ्ट किया जा सकता है। अगले 4-5 महीनों के अंदर रीडेवलपमेंट का काम शुरू हो जाएगा। जानकारी के मुताबिक, रीडेवलपमेंट का काम पहाड़गंज की तरफ से बन रहे मल्टी ट्रांसपोर्ट हब की ओर से शुरू हो चुका है। इसके बाद अगले कुछ महीनों में पहाड़गंज दिशा की ओर मौजूद बिल्डिंग को भी तोड़ने का काम शुरू कर दिया जाएगा। बता दें कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म अलग-अलग चरणों में तोड़कर दोबारा से बनाए जाएंगे।
इन ट्रेनों के स्टेशन बदले गए
ट्रेन का नाम और नंबर | नई दिल्ली आने का समय | बदला गया स्टेशन और समय |
12801, पुरी-नई दिल्ली, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस | सुबह 4 बजे | आनंद विहार टर्मिनल (सुबह 3:50 बजे) |
12801, नई दिल्ली-पुरी, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस | रात 10:40 बजे | आनंद विहार टर्मिनल (रात 10:50 बजे) |
12523, न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली, एक्सप्रेस | दोपहर 12 बजे | आनंद विहार टर्मिनल (11:55 बजे) |
12524, नई दिल्ली- न्यू जलपाईगुड़ी, एक्सप्रेस | दोपहर 3:10 बजे | आनंद विहार (3:20 बजे) |
14681, नई दिल्ली-जलंधर सिटी इंटरसिटी एक्सप्रेस | दोपहर 2:45 बजे | दोपहर 2:45 बजे |
14682, जलंधर-नई दिल्ली सिटी इंटरसिटी एक्सप्रेस | दोपहर 1:15 बजे | दिल्ली जंक्शन (दोपहर 1:35 बजे) |
14679, नई दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस | दोपहर 1:50 बजे | दिल्ली जंक्शन (दोपहर 1:45 बजे) |
14680, अमृतसर-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस | दोपहर 2:25 बजे | दिल्ली जंक्शन (दोपहर 2:15 बजे) |
22209, मुम्बई सेन्ट्रल-नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस | दोपहर 4:05 बजे | हजरत निजामुद्दीन (दोपहर 3:50 बजे) |
22210, नई दिल्ली-मुम्बई सेन्ट्रल दुरंतो एक्सप्रेस | रात 10:10 बजे | हजरत निजामुद्दीन (रात 10:20 बजे) |
12203, सहरसा-अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस | प्रस्थान सुबह 2:05 बजे | प्रस्थान सुबह 2:05 बजे |
12204, सहरसा-अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस | प्रस्थान सुबह 11:05 बजे | प्रस्थान सुबह 11:05 बजे |
