Neha Murder Case: नेहा मर्डर केस का आरोपी तौफीक गिरफ्तार, बुर्के वाले ने प्री प्लान बनाकर की हत्या

Neha Murder Case Accuse Taufik Arrested
X

नेहा हत्याकांड का आरोपी तौफीक गिरफ्तार

Neha Murder Case: दिल्ली के अशोक नगर में हुई नेहा की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी तौफीक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को रामपुर से गिरफ्तार किया गया है। उसने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

Neha Murder Case: दिल्ली के अशोक नगर में हुई नेहा की हत्या ने लोगों को सकते में डाल दिया। तौफीक नाम के युवक ने 19 साल की नेहा को पांच मंजिला इमारत से नीचे फेंक दिया था। दो दिन बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली पुलिस ने आरोपी तौफीक-उर-रहमान को उत्तर प्रदेश के रामपुर के टांडा से गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने इस मामले में आरोपी तौफीक से पूछताछ की, तो उसने बताया कि इस जघन्य अपराध को अंजाम देने के लिए उसने पहले ही प्लानिंग कर ली थी। आरोपी ने अपनी पहचान छिपाने के लिए बुर्का पहना था। वो अपराध को अंजाम देने के लिए रामपुर से दिल्ली आया था। दिल्ली आकर उसने नेहा को छत से धक्का दे दिया। इसके बाद वहां से भाग निकला। आरोपी ने बुर्के को पास के नाले में फेंक दिया। पुलिस ने इस बुर्के को बरामद कर लिया है।

पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी तौफिक और मृतक नेहा दोनों लगभग 3 सालों से एक दूसरे को जानते थे। तौफीक ने नेहा को शादी का प्रस्ताव दिया था, जिसे उसने ठुकरा दिया। नेहा के परिवार वालों ने उसके लिए कहीं और रिश्ता देखना शुरू कर दिया था। इसके कारण वो गुस्से में था और उसने नेहा को मारने की प्लानिंग कर ली। वहीं नेहा के परिजनों का कहना है कि नेहा तौफीक को राखी बांधती थी और परिजन उसे अपने बेटे की तरह मानते थे।

पुलिस का कहना है कि तौफीक नेहा के पूरे दिन का प्लान जानता था। उसे पता था कि नेहा सुबह छत पर पानी का पंप चालू करने जाती थी। सुबह 8.30 बजे उसने बुर्का पहनकर छत पर नेहा का इंतजार किया। जब नेहा वहां पहुंची तो दोनों के बीच बात बढ़ी, बहस हुई और नेहा ने मदद के लिए चीखना शुरू कर दिया।

चीख सुनकर नेहा कि पिता छत पर पहुंचे। उन्होंने बेटी को बचाने की कोशिश की लेकिन तौफीक ने नेहा को छत से नीचे फेंक दिया। नेहा पास के खाली प्लॉट में जा गिरी, जहां पर पहले से ईंटें पड़ी हुई थीं। आनन-फानन में नेहा के परिजन उसे तेग बहादुर अस्पताल लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story