Delhi Rape: नरेला में इंसानियत शर्मसार, नरेला मे 4 साल की बच्ची का अपहरण कर किया दुष्कर्म

Minor raped in Delhi
X
दिल्ली में नाबालिग के साथ दुष्कर्म।  
दिल्ली के नरेला इलाके में एक 4 साल की बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Delhi Rape: दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल इलाके में नशे में धुत एक व्यक्ति ने एक 4 साल की बच्ची का अपहरण कर लिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने शिकायत पाकर दुष्कर्म और पॉक्सो की धारा में केस दर्ज कर आरोपी रिजवान को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, 4 साल की पीड़िता अपने परिवार के साथ नरेला इंडस्ट्रियल एरिया इलाके में रहती है। पीड़िता के परिवार वाले अपनी बेटी को उर्दू पढ़ने के लिए पास के एक मदरसे में भेजते थे। बुधवार को भी वो पढ़ने के लिए मदरसे में जा रही थी। रास्ते में रिजवान उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। वो उसे एक मकान की दूसरी मंजिल पर ले गया। उसने वहां पर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वारदात के वक्त आरोपी शराब के नशे में धुत था।

मदरसा संचालक ने बच्ची को ढूंढा

उधर बच्ची मदरसे में नहीं पहुंची, तो मदरसे के संचालक 60 वर्षीय मोहम्मद नवाज ने बच्ची के नहीं आने पर उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान एक बच्चे ने उन्हें बताया कि मकान की दूसरी मंजिल से किसी बच्ची के रोने की आवाज आ रही है। जब नवाज कुछ लोगों के साथ दूसरी मंजिल पर पहुंचा, तो उन्होंने देखा कि बच्ची निर्वस्त्र हालत में जमीन पर पड़ी हुई थी। वहीं पर रिजवान भी शराब के नशे में धुत पड़ा हुआ था।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

मदरसे के संचालक ने पुलिस को फोन कर तुरंत घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं बच्ची को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने नवाज की शिकायत पर दुष्कर्म, अपहरण और पॉक्सो की धारा में केस दर्ज किया। एसआई ज्योति की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट पेश में किया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story