Sudha Chandran Video: नागिन फेम अभिनेत्री सुधा चंद्रन पर माता का साया? देखें वायरल वीडियो

Sudha Chandran Video
X

दिग्गज अभिनेत्री सुधा चंद्रन का वीडियो वायरल। 

अभिनेत्री सुधा चंद्रन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे भावुक अवस्था में नजर आ रही हैं। यूजर्स बोल रहे हैं कि वे आध्यात्मिक अवस्था में हैं।

माता का जागरण चल रहा होता है। अचानक से भक्त अपनी सीट से उठकर अपने शरीर पर से नियंत्रण खो बैठता है। लोग कहते हैं कि पीछे हो जाओ, माता आई है। इसके बाद माता की चौकी पर रखे गए जल को उस पर छिड़का जाता है, जिसके बाद वो धीरे-धीरे शांत हो जाता है। हमने यह कई बार देखा और सुना है। ऐसा ही अनुभव नागिन फेम अभिनेत्री सुधा चंद्रन ने महसूस किया। खास बात है कि वो स्वयं आध्यात्मिक आवेश में नजर आ रही हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर इस वायरल वीडियो में सुधा चंद्रन सफेद और लाल रंग की साड़ी पहने नजर आ रही है। उनके माथे पर पट्टी बंधी है, जिस पर 'जय माता दी' लिखा है। भजन के दौरान अचानक से अभिनेत्री अपने शरीर पर से नियंत्रण खो बैठती है। उन्हें देखकर लोग चौंक जाते हैं। कहीं वे गिर न जाए, कई लोग उन्हें संभालते नजर आते हैं। देखिये वीडियो


यह वीडियो किसी धार्मिक सभा का बताया जा रहा है। यूजर्स ने इस वीडियो को लेकर विभिन्न प्रतिक्रियाएं दी हैं। कहा है कि माता की भक्ति में लीन। हालांकि कुछ यूजर्स ने इस दृश्य को सीरियल की शूटिंग का हिस्सा बताया है। बहरहाल, यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। खबर लिखे जाने तक यह वीडियो अपलोड हुए 22 मिनट हुए हैं और 3921 यूजर्स इस वीडियो को देखकर लाइक कर चुके हैं।

कौन है सुधा चंद्रन

सुधा चंद्रन केवल बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि टेलीविजन में भी लोकप्रिय हस्ती है। वे सालों से दमदार अभिनय निभा रही हैं। 'कहीं किसी रोज', 'नागिन', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' जैसे लोकप्रिय सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। वे प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्यांगना भी है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story