Murder Case: सोने की चाहत ने ले ली DJB के इंजीनियर की जान, अमीर बनने के लिए दोस्त ने किया कत्ल

Delhi Murder Case
X

दिल्ली में दिल्ली जल बोर्ड के इंजीनियर की हत्या।

Murder Case: DJB के इंजीनियर सुरेश राठी के कत्ल का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पता चला कि ये कत्ल सोने के लालच के कारण हुआ, जो राठी ने पहना हुआ था।

Murder Case: 31 अक्टूबर को हेलोवीन वाली रात 59 वर्षीय दिल्ली जल बोर्ड के इंजीनियर सुरेश राठी का कत्ल कर दिया। ये कत्ल किसी और ने नहीं बल्कि हाल ही में बने उसके दोस्त ने की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश कर पुलिस हिरासत में ले लिया है। इस हत्या के पीछे की वजह की बात करें, तो सुरेश राठी को सोना पहनने यानी दिखावा करने का बहुत शौक था। उसे सोने से केवल प्यार नहीं था। वह गोल्ड में ही जीता था। उसकी गर्दन के चारों ओर भारी चेन, कलाई पर मोटे कड़े और उंगलियों में अंगूठियां रहती थी।

इतना सोना देख बंटी को लालच आया और उसने प्लानिंग बनाई। रोहिणी के सेक्टर 24 में एक लोकल पान की दुकान राठी की उससे जान पहचान हुई। करीबी बढ़ी, तो वो दोनों पॉकेट-10 में बने राठी के फ्लैट में ड्रिंक करने के लिए जाने लगे। इसी दौरान सोने की कीमत आसमान छूने लगी थी। बंटी ने प्लान बनाया कि अगर वो इस सोने को चुरा लेगा, तो वो बहुत जल्दी अमीर हो जाएगा। हैलोवीन की रात यानी 31 अक्टूबर को उसने राठी का कत्ल करने का प्लान बनाया।

बंटी अपने बैग में चाकू लेकर राठी के फ्लैट पर पहुंचा। इसी बीच राठी खाना लेकर वापस आ रहा था, जो अपार्टमेंट ब्लॉक के कैमरे में कैद हो गया। अंदर जाते ही राठी जब वॉशरूम गया, इसी दौरान बंटी ने उसकी गर्दन पर चाकू मार दिया। उसने फटाफट राठी के सोने के गहने उतारे और गायब हो गया। पुलिस को हत्या की सूचना दी गई। हालांकि हत्यारे के बारे में कुछ पता नहीं चल पा रहा था। राठी की बेटी नेशनल सिक्योरिटी गार्ड्स (NSG) में ऑफिसर है। वो और उसका परिवार इस हत्या से काफी सदमे में थे।

स्पेशल कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) रविंद्र सिंह यादव ने इस हत्या के मामले को सुलझाने के लिए 9 टीमें बनाईं। हर टीम अलग-अलग एंगल पर काम कर रही थी। पुलिस जांच में देखा गया कि घर में एंट्री फ्रेंडली तरीके से हुई थी। इससे पता चला कि मृतक और हत्यारे एक दूसरे को बखूबी जानते थे। बिल्डिंग के बाहर लगे सीसीटीवी में राठी के आखिरी पलों की पुष्टि हुई, जहां वो खाना लाता हुआ नजर आया। इसी बीच एक संदिग्ध पर भी पुलिस की नजर पड़ी, जिसने काले रंग की हुडी पहनी थी। वो काफी धुंधला नजर आया और देखा गया कि उसके पास एक बैग भी था।

कातिल काफी शातिर था। टेक्निकल निगरानी से पता चला कि यहां से भागते ही उसका फोन स्विच ऑफ हो गया। बंटी के कॉल रिकॉर्ड और IPDR (इंटरनेट प्रोटोकॉल डिटेल्स रिकॉर्ड) के एनालिसिस से पुलिस को एक ऐसा नंबर मिला, जिससे वो काफी बातं किया करता था। अब पुलिस ने उस नंबर पर निगरानी रखनी शुरू कर दी। ये नंबर उसकी गर्लफ्रेंड का था। इस डिवाइस की लोकेशन वेस्ट दिल्ली के विकासपुरी में मिली। पुलिस बिना किसी नोटिस के वहां छापेमारी करने पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बंटी ने अपना गुनाह कबूल किया। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story