Swaraj Kaushal Death: बांसुरी स्वराज के पिता का निधन, PM मोदी ने जताया दुख

Bansuri Swaraj Father Kaushal Swaraj Death
X

बांसुरी स्वराज के पिता और स्वर्गवासी सुष्मा स्वराज के पति कौशल स्वराज का निधन।

दिल्ली की बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज के पिता और मिजोरम के पूर्व गवर्नर स्वराज कौशल का निधन हो गया है। उन्होंने 73 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।

Swaraj Kaushal Death: सीनियर वकील और मिजोरम के पूर्व गवर्नर स्वराज कौशल का निधन हो गया है। पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पति और BJP MP बांसुरी स्वराज के पिता स्वराज कौशल का गुरुवार को निधन हो गया। उन्होंने 4 दिसंबर को 73 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उनके निधन पर पीएम मोदी, सीएम रेखा गुप्ता, मंत्री प्रवेश वर्मा समेत तमाम लोगों ने दुख जताया है।

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'श्री स्वराज कौशल जी के गुज़र जाने से दुख हुआ। उन्होंने एक वकील और ऐसे इंसान के तौर पर अपनी अलग पहचान बनाई जो कानूनी पेशे का इस्तेमाल ज़रूरतमंदों की ज़िंदगी बेहतर बनाने में करते थे। वे भारत के सबसे कम उम्र के गवर्नर बने और अपने गवर्नर के कार्यकाल के दौरान मिज़ोरम के लोगों पर गहरी छाप छोड़ी। एक सांसद के तौर पर उनकी समझ भी काबिले-तारीफ़ थी। इस दुख की घड़ी में मेरी दुआएं उनकी बेटी बांसुरी और परिवार के दूसरे सदस्यों के साथ हैं। ओम शांति।'

दिल्ली BJP ने अपने ऑफिशियल X हैंडल पर उनके निधन की खबर दी। लिखा गया, 'आज 4 दिसम्बर, 2025 को सांसद एवं प्रदेश मंत्री सुश्री बांसुरी स्वराज जी के पिताजी श्री स्वराज कौशल जी का निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार आज 4 दिसम्बर, 2025 को सायं 4.30 बजे लोधी रोड श्मशान घाट पर किया जायेगा।'

सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी है कि सांसद बांसुरी स्वराज के पिता का निधन हो गया है। साथ ही उन्होंने शोक व्यक्त किया। पोस्ट करते हुए सीएम रेखा ने लिखा, 'मिजोरम के पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ अधिवक्ता श्री स्वराज कौशल जी के निधन की खबर दुखद है। स्वराज कौशल का सार्वजनिक जीवन और विधि के क्षेत्र में योगदान हमेशा याद किया जाएगा। राष्ट्र और समाज के प्रति उनकी सेवा अविस्मरणीय है। दुःख की इस घड़ी में, मेरी गहरी संवेदनाएँ सांसद बांसुरी स्वराज और उनके समस्त परिजनों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और उनके परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें। ॐ शांति'

दिल्ली के बीजेपी विधायक सतीश उपाध्याय ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'मिजोरम के पूर्व गवर्नर और सीनियर एडवोकेट श्री स्वराज कौशल जी के अचानक निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। स्वर्गीय श्रीमती सुषमा स्वराज जी के पति और माननीय MP सुश्री बांसुरी स्वराज के पिता। उन्होंने ईमानदारी, समझदारी और बेमिसाल लगन से देश की सेवा की। बांसुरी जी और पूरे परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। ओम शांति।'

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story