Delhi Monsoon 2025 Date: मानसून दिल्ली से कितना दूर... कब तक झेलनी होगी गर्मी? IMD ने जारी किया अलर्ट

Delhi Monsoon 2025 Date
X

दिल्ली तक मानसून के पहुंचने में देरी की संभावना। 

पिछले एक दशक में पहली बार मानसून ने समय से पहले दस्तक दे दी थी, लेकिन अब यह कमजोर हो गया है। ऐसे में इसके दिल्ली तक पहुंचने में देरी होना लाजमी है।

भारत में मानसून ने इस साल समय से पहले दस्तक दे दी। इस कारण नौतपा के सीजन में भी लोगों को लू के थपेड़ों का सामना नहीं करना पड़ा। दिल्ली एनसीआर समेत हरियाणा और राजस्थान में तो मौसम बारिश के चलते खुशगवार बना रहा। मौसम वैज्ञानिकों ने उम्मीद जताई थी कि जिस तरह से मानसून की रफ्तार सामान्य है, उसके मद्देनजर यह दिल्ली तक अपने तय समय से तीन चार दिन पहले ही पहुंच जाएगा। लेकिन, अब खबर सामने आ रही है कि मानसून के दिल्ली पहुंचने में देरी हो सकती है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, पुणे के वैज्ञानिकों का कहना है कि 24 मई को मानसून ने केरल में प्रवेश किया था। उसकी आगे बढ़ने की गति सामान्य थी, जिसके चलते सामान्य समय से पहले दक्षिणी, पूर्वोतर और पश्चिमी भारत के कुछ हिस्सों तक पहुंच गया था, लेकिन पिछले 5-6 दिनों से मानसून की रफ्तार में कमी देखी जा रही है। आईएमडी वैज्ञानिक एसडी सनप की मानें तो मानसून कमजोर होने के चलते बारिश कम होगी। 12 जून के बाद फिर से मानसून मजबूत होगा, जिसके बाद यह देश के अन्य हिस्सों में दस्तक देने लगेगा।

दिल्ली में कब तक पहुंचेगा मानसून

मीडिया रिपोर्ट्स में मौसम वैज्ञानिकों के हवाले से बताया गया है कि बंगाल की खाड़ी में 11 जून के आसपास पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जो मानसून को मजबूत बनाएगा। दिल्ली एनसीआर की बात करें तो मानसून के 29 जून तक पहुंचने की संभावना है। मानसून के कमजोर होने से इसके दिल्ली एनसीआर तक पहुंचने में भी 6 से 7 दिन की देरी हो सकती है।

दिल्ली एनसीआर के मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस की संभावना जताई गई है। आज बारिश या आंधी चलने को लेकर किसी प्रकार का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आज आसमान पर बादल छाए रहेंगे, लेकिन आने वाले दिनों में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

हरियाणा के मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा में 6 जून से 13 जून तक मौसम शुष्क रहने का आसार है। इसके चलते अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचने की संभावना है। इस दौरान लोगों को गर्म हवाओं का भी सामना करना पड़ सकता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story