Mango Festival 2025: दिल्ली में मैंगो फेस्टिवल शुरू, विभिन्न किस्मों के आम देख जीभ से टपकेगा पानी

Mango festival 2025 Delhi
X

दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में भारत आम महोत्सव शुरू

दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आम महोत्सव आयोजित किया गया है। कानपुर से सांसद रमेश अवस्थी की ओर से आयोजित इस मेले में सियासी तड़का भी देखने को मिला।

देश की राजधानी दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 18वें भारत आम महोत्सव शुरू हो गया है। कानपुर से बीजेपी सांसद रमेश अवस्थी की ओर से आयोजित इस आम महोत्सव में राजनीति का 'तड़का' भी दिखाई दिया। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा समेत कई मंत्री, विधायक और नेता इस मेले में शामिल होने पहुंचे।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि मैं स्वयं एक किसान हूं और कृषि के विकास के लिए निरंतर कार्य करता हूं। उन्होंने कहा कि जहां तक आम की बात है, यहां उत्पादित फल वास्तव में बेहतरीन हैं। उन्होंने बताया कि हमारे क्षेत्र रत्नागिरी के अल्फांसो आम विशेष रूप से प्रसिद्ध हैं। रत्नागिरी की इस धरती से हम दुनियाभर के देशों में इन प्रीमियम फलों का निर्माण करते हैं।

350 से ज्यादा किस्म देखने को मिलेंगे

केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने बताया कि इस आम महोत्सव में 350 से ज्यादा किस्म के आम प्रदर्शित किए गए हैं। कहा कि जिस तरह से भारत अपनी विविधता में एकता के लिए जाना जाता है, उसी तरह फलों, खासकर आमों में भी अद्भूत विविधिता देखने को मिलती है।

आम महोत्सव में पहुंचे एलजी सक्सेना

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना भी आम महोत्सव देखने के लिए पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह वास्तव में एक उल्लेखनीय पहल है, जिसे 18 साल पहले शुरू किया गया था। उन्होंने इसके लिए सांसद रमेश अवस्थी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि आने वाले वर्षों में यह महोत्सव और भी मजबूत होगा।

इस दौरान सांसद रमेश अवस्थी ने सभी मेहमानों का स्वागत किया। आम महोत्सव में आम उत्पादक किसानों की मेहनत और देश की आर्थिक तरक्की में सहभागिता के लिए सम्मानित भी किया जाएगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story