Delhi crime news: खजूरी में लड़की से छेड़छाड़ में शख्स को मारा चाकू, आरोपी गिरफ्तार

Delhi crime news
Delhi crime news: दिल्ली के खजूरी में एक नाबालिग लड़की को परेशान करने से रोकने वाले एक स्थानीय शख्स को चाकू मारने की घटना सामने आई है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपी चमन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि उन्होंने आरोपी चमन को पीड़ित लड़की के बयान के आदार पर गिरफ्तार कर बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
शुक्रवार को हुई वारदात
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह घटना शुक्रवार को हुई, जिसमें प्राथमिक जांच में पता चला कि आरोपी चमन एक लड़की को परेशान कर रहा था। इसी दौरान एक स्थानीय युवक ने इसका विरोध किया और उसे धमकाया। तभी आरोपी ने युवक पर चाकू से हमला किया, जिससे युवक घायल हो गया। इस आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ के साथ हत्या के प्रयास के तहत मामला दर्ज किया।
पुलिस अधिकारियों ने बातया कि बाद में लड़की के बयान पर बीएनएस की धारा 74 (एक महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला किया और आपराधिक बल का प्रयोग) और पोक्सो की धारा-8 के तहत मामला दर्ज किया गया।
मुस्तफाबाद में शुक्रवार को हुई फायरिंग
वहीं, ओल्ड मुस्तफाबाद इलाके में शुक्रवार को देर रात बदमाशों द्वारा फायरिंग की गई। आरोपी फायरिंग करने के बाद मौके से गायब हो गए। इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया। इस वारदात में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। आरोपियों की जांच करने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। इसी के साथ आसपास के इलाकों के लोगों से आरोपियों को लेकर पूछताछ भी की जा रही है।