Karwa Chauth 2025: दिल्ली-एनसीआर में कब निकलेगा करवा चौथ का चांद, यहां चेक करें टाइम

Delhi-NCR Karwa Chauth Moonrise Time
X

दिल्ली-एनसीआर में कब निकलेगा करवा चौथ का चांद।

Karwa Chauth 2025: दिल्ली-एनसीआर में करवा चौथ के अवसर पर बाजारों में खूब रौनक दिख रही है। आज शाम को सुहागिन महिलाओं को चांद निकलने का बेसब्री से इंतजार रहेगा। नीचे देखिए दिल्ली-एनसीआर में चांद निकलने का समय...

Karwa Chauth 2025: पूरे देश में आज सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत कर रही हैं। यह व्रत हर साल कार्तिक कृष्ण की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। आज वो शुभ घड़ी आ गई है, जिसका सुहागिन महिलाओं को बेसब्री से इंतजार होता है। करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं पूरे दिन बिना कुछ खाये-पिये उपवास रखती हैं।

इस दिन सुहागिनों को चांद के निकलने का बेसब्री से इंतजार होता है, जिससे वह अपना व्रत पूरा कर सकें। करवा चौथ की रात को चांद देखने के बाद ही सुहागिन महिलाएं अपना व्रत खोलती हैं। कई बार इस दिन चांद आसमान में बादलों के पीछे लुका-छिपी का खेल खेलता है। तो आइए जानते हैं कि आज दिल्ली-एनसीआर में चांद कब निकलेगा...

कितने बजे निकलेगा चांद?

द्रिक पंचांग के अनुसार, इस साल करवा चौथ पर चांद निकलने का समय 8 बजकर 14 मिनट बताया जा रहा है। हालांकि देश के अलग-अलग शहरों में चांद निकलने के समय में थोड़ा अंतर हो सकता है।

शहरचांद निकलने का समय

दिल्ली

रात 8 बजकर 13 मिनट

नोएडा

नोएडा रात 8 बजकर 13 मिनट

गाजियाबाद

गाजियाबाद रात 8 बजकर 11 मिनट

फरीदाबाद

फरीदाबाद रात 8 बजकर 13 मिनट

गुरुग्राम

गुरुग्राम रात 8 बजकर 14 मिनट

धूमधाम से मनाया जाता है करवा चौथ

भारत में करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। इस दिन सुहागिन महिलाएं सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखती हैं। रात के समय चंद्रमा के दर्शन के बाद चंद्रदेव की पूजा करके अर्घ्य अर्पित करती हैं। फिर अपने पति के हाथों से पानी पीकर व्रत तोड़ती हैं। करवा चौथ के व्रत में सबसे महत्वपूर्ण चंद्रमा है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पूरे दिन पूजा-पाठ करती हैं। माना जाता है कि करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाओं को कथा जरूर सुनना चाहिए।

पंचांग के अनुसार, 10 अक्टूबर की रात को 8 बजकर 13 मिनट पर चंद्रमा निकलेगा। दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग शहरों में चांद निकलने के समय में मामूली सा अंतर हो सकता है। इसके अलावा अगर मौसम बीच में खलल डालता है, तो चांद निकलने में देरी हो सकती है। हालांकि दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम साफ रहने की संभावना है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story