दिल्ली में बाढ़ का कहर: जहांगीरपुरी मे 3 दिनों से भारी जलभराव, संजीव झा ने सांसद मनोज तिवारी पर साधा निशाना

Sanjeev Jha
X

आप विधायक संजीव झा ने जहांगीरपुरी का किया दौरा

दिल्ली के जहांगीरपुरी में पिछले 3 दिनों से भारी जलभराव है। विधायक संजीव झा ने भरोसा दिलाया कि जलनिकासी शुरू हो गई है, वहीं बिजली सप्लाई भी जल्द बहाल हो जाएगी।

दिल्ली के जहांगीरपुरी में पिछले 72 घंटों से जलभराव होने के चलते लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रही है। खास बात है कि बिजली सप्लाई भी बाधित पड़ी है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और बुराड़ी से विधायक संजीव झा ने आज प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर लोगों को जल्द से जल्द इन समस्याओ के समाधान का भरोसा दिया।

उन्होंने कहा कि जहांगीरपुरी में जहां भी पानी जमा है, उसकी निकासी का कार्य प्रारंभ हो चुका है। पंप हाउस पर बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले 4 से 5 घंटे के भीतर बिजली सप्लाई फिर से बहाल हो जाएगी।

लगातार कर रहे क्षेत्र का दौरा

संजीव भारद्वाज ने कल भी जहांगीरपुरी का दौरा कर प्रभावित लोगों को राहत सामग्री वितरित की। इस दौरान जरूरतमंद परिवारों को मच्छरदानी भी बांटी। उन्होंने कहा कि जहांगीरपुरी में घुटने तक पानी भरा है। राहत शिविरों में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलबध नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली के मंत्री या अधिकारी इन राहत शिविरों को देखने तक नहीं आए।

सांसद मनोज तिवारी पर साधा निशाना

विधायक संजीव झा ने बुराड़ी से भाजपा सांसद मनोज तिवारी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सांसद जी का पूरा इलाका डूबा है, लेकिन वे क्षेत्र का दौरा कर लोगों की समस्याएं दूर करने की बजाए बिहार में साटा पर गाना गाने जा रहे हैं।

चार इंजन वाली सरकार में बाढ़ कैसे?

संजीव झा ने कहा कि 2023 और 2024 में जब भी बाढ़ आई तो एलजी कहते थे कि यमुना की सफाई न होने की वजह से बाढ़ आई है। उन्होंने पूछा कि अब दिल्ली में चार इंजन की सरकार है, फिर भी दिल्ली को बाढ़ की समस्या से क्यों जूझना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जिन इलाकों में बाढ़ नहीं आई, वो आज डूबे पड़े हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जलभराव के लिए जिम्मेदार को एलजी अब चिट्ठी क्यों नहीं लिख रहे हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story