Noida News: गौतमबुद्ध नगर के ये 5 थाने होंगे अपग्रेड, जल्द मिलेगा ISO सर्टिफिकेशन

Noida news
Noida News: आने वाले दिनों में गौतमबुद्ध नगर के अंदर 5 थानों को आईएसओ सर्टिफाइड होंगे। इससे जिले में कुल 8 थाने ऐसे हो जाएंगे, जो आईएसओ सर्टिफाइड होंगे। इसमें शामिल होने वाले सेक्टर-39, 49, 58 बिसरख और सेक्टर बीटा-2 थाने शामिल हैं। इनको अंतरराष्ट्रीय मानक के अनुसार तैयार किया गया है। आईएसओ में शामिल होने वाले थानों का लेवल-1 और 2 का निरीक्षण इनकी टीम द्वारा किया जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि कुछ महीनों पहले एक्सप्रेसवे, बादलपुर के साथ नॅालेज पार्क के थाने अंतरराष्ट्रीय मानक के अनुरूप पाए गए थे, जिसकी वजह से इन थानों को आईएसओ सर्टिफाइड किया गया था। प्रदेश में अभी तक कोई ऐसा जिला नहीं है, जिसके तीन थाने अंतरराष्ट्रीय मानक के हों। दावा किया जा रहा है कि अगर अन्य पांच थाने भी सर्टिफाइड होंगे तो, गौतमबुद्ध नगर एकमात्र ऐसा जिला होगा जिसके 8 थाने आईएसओ सर्टिफाइड होंगे।
कैसे मिलता है ISO सर्टिफिकेशन?
दरअसल, जन सामान्य को प्रदान की जाने वाली सेवाओं, जन शिकायतों को समय से और अच्छे तरीके से निपटाने के लिए एक एक योजना तैयार की गई है। इस योजना में थानों के माननीकरण के लिए स्पेशल कैंपेन भी चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थानों में शाखाओं, कार्यालयों, महिला हेल्प डेस्क आदि कानून क्रियावन्यन के लिए एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) भी तैयार की गई है।
कोई भी थाना अंतरराष्ट्रीय मानक के अनुसार है, इसे जांचने के लिए टीम 45 दिन का सर्वेक्षण करती है। इसी के साथ सभी पहलुओं का बारीकी से निरीक्षण किया जाता है। इस निरीक्षण में साफ-सफाई, पार्किंग- प्ले ग्राउंड, शिकायतों, साथ ही पुलिसकर्मियों के व्यवहार जैसी चीजों की भी जानकारी जुटाई जाती है। साथ ही इन थानों के कर्मचारियों का भी परीक्षण किया जाता है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का कहना है कि पांच नए बनाए जाने वाले थानों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के हिसाब से तैयार किया जा रहा है।
क्या होता है ISO सर्टिफिकेशन
यह एक प्रकार की मान्यता है जो अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन (आईएसओ) द्वारा निर्धारित मानकों का पालन करने वाले संगठन की पुष्टि करता है। यह संगठन की विश्वसनीयता और प्रतिष्ठा को बढ़ाती है। साथ ही यह किसी भी संगठन की गुणवत्ता, सुरक्षा, दक्षता के साथ अन्य पहलुओं की जांच भी करता है।
