दिल्ली को दहलाने की कोशिश में था ISI: बड़ी साजिश नाकाम, गुप्त ऑपरेशन में दो गिरफ्तार

बड़ी साजिश नाकाम, गुप्त ऑपरेशन में दो गिरफ्तार
X
ISI Spy Agents: केंद्रीय एजेंसियों द्वारा चलाए जा रहे गुप्त ऑपरेशन के तहत दो आईएसआई एजेंट्स को गिरफ्तार किया गया। नेपाली मूल के एजेंट ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

ISI Spy Agents: पाकिस्तानी खूफिया एजेंसी ISI भारत के सामने कई बार मात खा चुका है। हालांकि इसके बावजूद भी ISI एजेंट्स षड्यंत्र से पीछे नहीं हट रहे। 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से पहले पाकिस्तान की खूफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस ने एक बड़ी साजिश रची। केंद्रीय जांच एजेंसियों ने दिल्ली में ISI के स्लीपर सेल नेटवर्क को बेनकाब किया।

गुप्त ऑपरेशन के तहत गिरफ्तार हुआ था अंसारुल

दरअसल केंद्रीय एजेंसियों ने जनवरी 2025 से मार्च 2025 तक एक गुप्त ऑपरेशन चलाया। इस ऑपरेशन के तहत एक नेपाली मूल के एजेंट अंसारुल मियां अंसारी को 15 फरवरी को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार, वो पाकिस्तान भागने की कोशिश कर रहा था। पूछताछ में उसने कई चौंकाने वाले खुलासे किए। इन खुलासों से साफ हुआ कि पाकिस्तान ने भारत में बड़ा आतंकी हमला करने की योजना बनाई थी।

गोपनीय दस्तावेज बरामद

केंद्रीय जांच एजेंसी ने दिल्ली में फैले ISI के स्लीपर सेल नेटवर्क को नष्ट किया। इस गुप्त ऑपरेशन में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल भी शामिल थी। एजेंट अंसारुल मियां अंसारी के पास से भारतीय सेना और सशस्त्र बलों से जुड़े कई गोपनीय दस्तावेज बरामद हुए। दस्तावेजों की फोरेंसिक जांच में पुष्टि हुई कि दस्तावेज अत्यंत संवेदनशील थे। अंसारुल को ये दस्तावेज सीडी के रूप में पाकिस्तान भेजने के निर्देश मिले थे।

अंसारुल ने किए खुलासे

पूछताछ में अंसारुल ने बताया कि वो पहले कतर में कैब ड्राइवर का काम करता था। यहां एक ISI हैंडलर से उसकी मुलाकात हुई। इसके बाद वे लोग अंसारुल को लेकर पाकिस्तान गए, जहां उसका ब्रेनवॉश किया गया। इसके बाद अंसारुल नेपाल के रास्ते दिल्ली आया, ताकि आईएसआई की साजिश को अंजाम दिया जा सके।

रांची से अखलाख आजम गिरफ्तार

अंसारुल से मिली जानकारी के आधार पर केंद्रीय एजेंसियों ने रांची से अखलाख आजम को गिरफ्तार किया। अखलाख आजम ISI की साजिश को अंजाम देने के लिए अखलाख अंसारुल की मदद कर रहा था।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story