Delhi Weather: दिल्ली में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट, 2 दिन तक शीतलहर चलने के आसार

The Meteorological Department has issued a yellow alert for fog in Delhi
X

दिल्ली में मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर जारी किया येलो

राजधानी दिल्ली में अगले दो दिन को लेकर मौसम विभाग ने दिल्ली और उसके आसपास के इलाके में येलो अलर्ट जारी किया है।

Delhi Weather: राजधानी दिल्ली में मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में दिल्ली में मौसम का तल्ख तेवर बरकरार रहेगा। यहां 24 घंटे तक 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से शीतलहर चलने के भी आसार है। लेकिन मौसम विभाग की ओर से कोल्ड डे नहीं घोषित किया गया है। वहीं अगर आज के तापमान की बात करें तो पालम में अधिकतम -4.8 डिग्री और लोधी रोड पर -4.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई। इसके अलावा मौसम विभाग ने शुक्रवार को कोहरे और शीत हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

शीतलहर चलने के आसार

मौसम विभाग ने राजधानी में अगले 24 घंटे के लिए कोल्ड डे जैसी स्थिति बनने की संभावना जताई है। जबकि रात में कोहरा या धुंध रहने की संभावना है। इसके अलावा पूरे एनसीआर क्षेत्र की बात करें तो मध्यम से घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं शुक्रवार को दोपहर के समय 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से शीतलहर चलने की उम्मीद है।

10 और 11 को कैसा रहेगा मौसम

इसके अलावा दिल्ली में मौसम विभाग ने 10 से 11 जनवरी को भी सुबह के समय घना और मध्यम कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। इसके अलावा दोनों ही दिन दिल्ली में दोपहर के वक्त 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से शीतलहर चलने की उम्मीद है। 12 जनवरी को भी दिल्ली में मौसम कमोबेश 10 और 11 जैसा ही रहने का अनुमान है। हालांकि तीनों दिन हवा चलेगी और आसमान साफ रहने की आसार हैं।

13 जनवरी को बदल सकता है मौसम

राजधानी दिल्ली और एनसीआर इलाके में 13 जनवरी को मौसम बदलने की विभाग ने संभावना जताई है। विभाग ने 14 से 15 जनवरी को दिल्ली सहित इसके अलग अलग इलाकों में आंशिक रूप बादल छाए रहने की पूर्वानुमान जताया है। इसके अलावा दोनों दिन सुबह के समय हल्का माध्यम कोहरा रह सकता है। इसके साथ ही 12 से 13 जनवरी को दिल्ली में हवा की स्पीड कम होने की संभावना है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story