IITF 2025: दिल्ली में ट्रेड फेयर... टिकट-एंट्री से लेकर टाइमिंग तक, यहां देखें सारी डिटेल्स

India International Trade Fair 2025
X

भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2025

IITF 2025: दिल्ली के भारत मंडपम में भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2025 की शुरुआत आज से हो चुकी है। इस मेले में जाने के लिए टिकट, नजदीकी मेट्रो स्टेशन, थीम आदि से जुड़ी सभी जानकारी यहां मिल जाएंगी।

IITF 2025: भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2025 की आज से शुरुआत हो चुकी है। आईआटीएफ 44वें संस्करण के साथ दिल्ली में वापसी कर चुका है। 2025 का भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला प्रौद्योगिकी और संस्कृति के क्षेत्र में भारत की प्रगति को उजागर करेगा। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजें, साइबर सुरक्षा, कृषि, हस्तशिल्प, हथकरघा और दुनिया भर से विविध प्रदर्शनियां शामिल होंगी। इस बार व्यापार मेला की "एक भारत: श्रेष्ठ भारत" थीम रखी गई है। इस साल 14 नवंबर से 27 नवंबर तक ये मेला आयोजित किया जा रहा है।

इस मेले में आने के लिए जनता अक्सर उत्सुक रहती है क्योंकि इसमें भारत के हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पादों के साथ-साथ अत्याधुनिक तकनीकों, वस्तुओं, सेवाओं और नवाचारों के साथ-साथ कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के प्रयासों का भी प्रदर्शन किया जाता है।

इन राज्यों की भागीदारी

इस साल भारत व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO) द्वारा आयोजित इस आयोजन के लिए उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र और बिहार जैसे राज्यों की भागीदारी है। इसके अलावा, झारखंड 'फोकस राज्य' होगा। इस मेले में राज्य दिवस समारोह, सम्मेलन, सेमीनार, वर्कशॉप और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतिदिन आयोजित किए जाने वाले आयोजन हैं।

नजदीकी मेट्रो स्टेशन, टिकट और एंट्री गेट

ऐसे में अगर आप भी इस मेले में जाने का मन बना रहे हैं और मेट्रो से जाना चाहते हैं, तो बता दें कि आपको भारत मंडपम के सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन सुप्रीम कोर्ट पर उतरना है। इसके अलावा इस मेले में एंट्री करने के लिए आपको दिल्ली के तमाम मेट्रो स्टेशन पर टिकट मिल जाएगी। इस आयोजन में पहुंचने के लिए आप भारत मंडपम (प्रगति मैदान); गेट 3 और 4 (भैरों रोड) और गेट 6 और 10 (मथुरा रोड) से एंट्री कर सकते हैं।

एंट्री का समय और दिन

बता दें कि भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 14 से 27 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। इसमें 14-18 नवंबर तक व्यावसायिक मेला लगेगा। इसके बाद आम लोगों के लिए 19 से 27 नवंबर तक एंट्री मिल सकेगी। यहां आम लोगों के लिए एंट्री का समय सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक रहेगा।

बच्चों और बड़ों के लिए एंट्री टिकट

इस मेले में जाने के लिए आपको टिकट खरीदनी पड़ेगी। बच्चों के अलावा सबके लिए लिए 14 से 18 नवंबर तक 500 रुपए एंट्री फीस होगी। इसके बाद 19 से 27 नवंबर तक वीकेंड को छोड़कर बाकी दिन एंट्री टिकट की कीमत 80 रुपए है। वहीं वीकेंड पर एंट्री टिकट 150 रुपए की मिलेगी।

वहीं अगर बच्चों के लिए टिकट की बात करें, तो बता दें कि 14 से 18 नवंबर के बच्चों के लिए 200 रुपए की टिकट मिलेगी। नॉर्मल वर्किंग डेज में टिकट 40 रुपए की होगी। वहीं वीकेंड पर बच्चों के लिए 60 रुपए की टिकट होगी। ये एंट्री टिकट दिल्ली मेट्रो स्टेशनों और आईटीपीओ वेबसाइट से खरीदी जा सकती हैं। यहां जाने के लिए आपको सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर उतर सकते हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story