Viral Video: हुमायूं मकबरे की दीवारें बनी 'ब्लैकबोर्ड', टूरिस्टों ने लिखे नाम, देखें वीडियो

Humayun Tomb Viral Video
X

हूमायूं मकबरे की दीवार पर नाम लिखता युवक। 

Humayun Tomb: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित हुमायूं के मकबरे की दीवारों पर कुछ टूरिस्ट अपना और अपनी प्रेमिका का नाम लिखते देखे गए हैं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। देखें वीडियो...

Humayun Tomb Viral Video: राजधानी दिल्ली स्थित हुमायूं के मकबरे की दीवारों को खराब करने का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में हुमायूं मकबरा में घूमने आने टूरिस्ट दीवारों पर अपना और प्रेमिका नाम लिखते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा वे टूरिस्ट मकबरे की दीवारों पर अलग-अलग निशान भी बनाते दिख रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद कई लोगों ने नाराजगी जताई और इसे अभद्रतापूर्ण बताया। इस विशाल सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व वाले स्थान पर इस तरह की हरकत करने वालों पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है।

कंधे पर चढ़कर लिखते दिखे लोग

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर लोग अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स दूसरे युवक के कंधों पर बैठकर मकबरे की दीवारों पर लिख रहा है। इसके अलावा दीवार पर पहले से ही बहुत सी चीजें लिखी हुई हैं।

सोशल मीडिया पर भड़के यूजर

इस वायरल वीडियो पर एक यूजर ने लिखा कि लोग हमेशा मौलिक अधिकारों की दुहाई देते रहते हैं, लेकिन उन्हें ऐसी जगह मौलिक अधिकार क्यों याद नहीं रहते? उसने आगे लिखा कि आर्टिकल-51 कहता है कि हमारी समग्र संस्कृति की विरासत की सुरक्षा करना और उसे महत्व देना हर भारतीय का कर्तव्य है।

वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा शर्मनाक! अगर आप हमारी विरासत का सम्मान नहीं कर सकते, तो कम से कम उसे नुकसान भी मत पहुंचाइए। स्मारकों को संरक्षण की जरूरत है, आपके जैसी घटिया दीवार कला की नहीं। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा कि लोग खुद अनैतिक हैं और उनमें सिविक सेंस की कमी है। ये ही लोग लूट और भ्रष्टाचार के लिए नेताओं को जिम्मेदार ठहराते हैं। क्या लोग कभी अपने अंदर झांक कर देखते हैं? क्या समाज और राष्ट्र के लिए काम करना सिर्फ नेताओं का काम है?

हुमायूं मकबरे का इतिहास

यह मकबरा मुगल सम्राट हुमायूं की कब्र है। इसे हुमायूं की विधवा बेगम ने 1565 से 1572 के बीच बनवाया था। यह हमारे देश का पहला बगीचे वाला मकबरा था। इस मकबरे को मुगल सल्तनत के उत्कृष्ट नमूनों में गिना जाता है। इसे बनाने में लाल बलुआ पत्थर और सफेद संगमरमर का इस्तेमाल किया गया है। इस मकबरे में फारसी और भारतीय शैलियों का अद्भुत मिश्रण है।

बता दें कि हुमायूं का मकबरा यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट है, जहां रोजाना सैकड़ों टूरिस्ट घूमने के लिए आते हैं। वहीं कई सारी ऐसी फिल्में भी हैं जिनकी शूटिंग यहां पर की गई है। यहां पर कई सुपरहिट फिल्में जैसे बजरंगी भाई जान, कुर्बान और बाजीगर के सीन में शूट किए गए हैं।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story