Delhi-NCR Summer Tips: गर्मी में बिना AC और कूलर के भी चिल्ड रहेंगे कमरे, सदियों पुरानी 5 देसी तरीके देंगे सुकून

How to Keep House Cool in Summer: दिल्ली-एनसीआर आर हरियाणा समेत पूरे भारत में भीषण गर्मी हो रही है। इसके कारण हर घर में कूलर और एसी ने ठंडक रखने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठा रखी है। हालांकि इससे आने वाला बिजली का बिल लोगों की जेब पर काफी असर डालते हैं। एसी, कूलर तो 21वीं शताब्दी की चीजें हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जब घरों में एसी और कूलर नहीं होते थे, तो लोग अपने घरों को कैसे ठंडा रखते थे?
आज हम आपको घर को ठंडा रखने की सदियों पुरानी तकनीक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप भी अपने घर को बिना एसी और कूलर के ठंडा रख सकते हैं। इससे बिजली बिल के कारण आपकी जेब पल पड़ने वाला खर्च भी कम आएगा।
ऊंची छत के साथ मोटी दीवारें गर्मी को रखती हैं दूर
पुराने समय में लोग अपने घरों को बनवाते समय दीवारें मोटी बनवाते थे, ताकि सूर्य की रोशनी और बाहर से आने वाली गर्मी को अंदर आने से रोका जा सके। मोटी दीवारें इंसुलेटर का काम करती हैं, इसकी मदद से धूप का असर घर में कम होता है। वहीं पुराने समय के लोग छतों को ऊंचा बनवाते थे। ऊंची छतों में गर्म हवा ऊपर रहती है और घर के नीचे का हिस्सा ठंडा और आरामदायक रहता है।

खिड़की दरवाजों पर छज्जे और शेड
घर में सीधी धूप न आए, इसके लिए लोग दरवाजों और खिड़कियों के ऊपर लंबे छज्जे बनवाते थे। इससे सूर्य की सीधी किरणें घर में नहीं घुसतीं। आज के समय में लोग गर्मी से बचने और घर को खूबसूरत बनाने के लिए टीन शेड लगवाते हैं।

छतों में टेराकोटा का इस्तेमाल

आज के समय में लोग टेराकोटा को (मिट्टी) के बर्तन और कूलिंग केरेक्टस्टीशन के लिए जानते हैं, लेकिन पुराने समय में घरों की छटों में टेराकोटा का इस्तेमाल किया जाता था। मिट्टी एक नेचुरल इंसुलेटर है, जो गर्मी से बचाने में मदद करती है।
हवा के लिए वेंटिलेशन

हवा के सर्कुलेशन के लिए खिड़कियों की डिजाइन काफी मायने रखती है। पुराने समय में क्रॉस वेंटिलेशन पर फोकस किया जाता था। उस समय घर बनाते समय ध्यान दिया जाता था कि घर की खिड़कियां आमने-सामने हों, ताकि हवा का बहाव आसानी से हो सके। इतना ही नहीं छतों के पास भी छोटे-वेंटिलेटर लगाए जाते थे, ताकि गर्म हवा आसानी से बाहर निकल सके। इस समय इस तरह के वेंटिलेशन बनवाना थोड़ा मुश्किल है। ऐसे में लोग एग्जॉस्ट फैन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
घरों में लगाएं पेड़-पौधे

पुराने जमाने में घर के आंगन में एक बड़ा सा पेड़, कुआं और बरामदा हुआ करता था। हालांकि आज के समय में ऐसा मुमकिन नहीं है, तो आप घर के आसपास या बालकनी में पेड़-पौधे लगाकर घर को ठंडा रखने के साथ-साथ खूबसूरत बना सकते हैं।
