New Mobile Gadgets: iPhone 17 खरीदने के लिए भारतीयों को करना होगा कितने घंटे काम?

iPhone 17 Series Launch
X

आई फोन 17 खरीदने के लिए कितने घंटे काम करने की जरूरत। 

भारतीयों में भी आई फोन 17 को खरीदने के लिए खासा क्रेज देखा जा रहा है। आज इस खबर से जानिये कि आई फोन 17 खरीदने के लिए औसत भारतीय को कितने घंटे काम करना होगा।

एप्पल ने आई फोन 17 सीरीज लॉन्च कर दी है। आई फोन 17 को खरीदने के लिए भारतीयों में भी खासा क्रेज देखा जा रहा है। दिल्ली से मुंबई तक एप्पल स्टोर के बाहर लोगों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। अब सवाल उठता है कि अगर आप भी इस मोबाइल को खरीदना चाहते हैं, तो आपको कितने घंटे काम करना होगा। यही नहीं, आपके यह भी बताएंगे कि दुनिया के अलग-अलग देशों में इस आई फोन 17 को खरीदने के लिए कितने घंटे काम करना होगा? तो चलिये सबसे पहले बताते हैं कि उस देश के बारे में, जहां कम घंटे काम करके एप्पल के इस नए फोन को खरीद सकते हैं।

स्टैटिस्टा ने विश्व श्रम संगठन के आंकड़ों से हर देश की औसत आय के आधार पर बताया है कि आई फोन 17 खरीदने के लिए कितने घंटे काम करने की जरूरत होगी। सबसे पहले स्विट्जरलैंड की बात करते हैं, जहां दुनिया में सबसे ज्यादा आकर्षक वेतन दिया जाता है। यहां मोबाइल के दाम भी अपेक्षाकृत कम है। यहां आई फोन 17 खरीदने के लिए मध्यम वर्गीय व्यक्ति को सिर्फ 17 घंटे काम करना होगा।

अमेरिका में आई फोन 17 की कीमत 857 डॉलर है। यहां इसे खरीदने के लिए 21 घंटे काम करना होगा। यूरोप की बात करें तो आई फोन 17 की कीमत 1000 से 1200 डॉलर के बीच है। औसत वेतन को देखें तो अमेरिका के मुकाबले यूरोप के औसत व्यक्ति को ज्यादा घंटे काम करना होगा। जर्मनी और ब्रिटेन जैसे पश्चिमी यूरोपीय देशों की तुलना में दक्षिणी यूरोपीय लोगों को ज्यादा घंटे काम करने होंगे, तभी आई फोन 17 खरीदने की राशि का इंतजाम होगा। यही हाल दक्षिण कोरिया की है। यहां आई फोन 17 का 256 जीबी मॉडल खरीदने के लिए 52 घंटे काम करना होगा, जो कि स्विट्जरलैंड के मुकाबले तीन गुना ज्यादा है।

भारत में इतने घंटे काम करना होगा

भारत की बात करें तो आई फोन 17 के 256 जीबी मॉडल की कीमत 1,3000 रुपये के आसपास है। अगर यहां की औसत वेतन की बात करें तो इस आई फोन खरीदने के लिए 967 घंटे काम करना होगा। यह दुनिया के सभी देशों से ज्यादा है। वियतनाम में इस फोन के दाम कम है, लेकिन वेतन इतना कम है कि 500 से 568 घंटे काम करना होगा। इसी तरह ब्राजील में 410 से 450 घंटे और तुर्की में 680 से 700 घंटे से ज्यादा काम करना होगा।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story