Horn OK Please: दिल्ली में 'हॉर्न ओके प्लीज' फेस्टिवल आज से शुरू, जायको के मेले में बॉलीवुड का तड़का

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 'हॉर्न ओके प्लीज' फेस्टिवल चल रहा है। दो दिन तक चलने वाले इस फेस्टिवल में आप देश विदेश के व्यंजनों का स्वाद लेने के साथ ही खरीदारी भी कर सकते हैं। यही नहीं, कई खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। आप यहां महज एक फॉर्म भरकर असली इंस्टैक्स कैमरा जीतने की दौड़ में भी शामिल हो सकते हैं।
'हॉर्न ओके प्लीज' फेस्टिवल जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के गेट नंबर 14 पर लगा है। एंट्री करते ही आप यहां का नजारा देखकर उत्साह से भर जाएंगे। यहां आपको खाने पीने के लिए ढेरों ऑप्शन मिल जाएंगे। विशेषकर, समोसा पार्टी को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा जा है। यहां पर कई प्रकार के समोसे उपलब्ध है।
इसके अलावा घर की सजावट के लिए भी ढेरों वैरायटी उपलब्ध हैं। एक से बढ़कर एक खूबसूरत चीजों को देखकर आप कंफ्यूज हो जाएंगे कि किसे खरीदे और किसे छोड़ें। इस स्टॉल से आगे बढ़ते ही आपको ज्यूलरी के स्टॉल नजर आएंगे। चूंकि शादियों का सीजन चल रहा है, लिहाजा आप यहां से आर्टिफिशियल ज्वेलरी खरीद सकते हैं। इनकी चमक देखकर सामने वालों को लगेगा कि यह आर्टिफिशियल नहीं बल्कि रियल ज्यूलरी है।
खास बात है कि इस हॉर्न ओके प्लीज फेस्टिवल में वॉलीवुड का भी तड़का लग रहा है। यहां पर हर्ष शर्मा, रैपर बाली, मिलिंद गाबा जैसे सिंगर यहां के माहौल को यादगार बनाने आ रहे हैं। तो देरी किस बात की, एंज्वॉय करने के लिए इस फेस्टिवल का भी हिस्सा बनना चाहिए क्योंकि सोमवार को इसका समापन हो जाएगा।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।
