HM Amit Shah: गृहमंत्री अमित शाह ने अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना, भ्रष्टाचार का भी लगाया आरोप

Home Minister Amit Shah targeted Arvind Kejriwal
X

गृह मंत्री अमित शाह ने अरविंद केजरीवाल पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप।

HM Amit Shah: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने इतने घोटाले किए कि जनता परेशान हो गई। जनता ने उनके साथ ही घोटाला कर दिया।

HM Amit Shah: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला। उन्होंने र्व सीएम पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगाते हुए कहा कि जनता ने अरविंद केजरीवाल के साथ चुनाव का 'घोटाला' कर दिया। अब वे हारकर घर बैठे हुए हैं। बता दें कि फरवरी 2025 में दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा था। उन्हें दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से 22 सीटों पर जीत मिली थी। आम आदमी पार्टी को इतने में ही संतोष करना पड़ा था। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली से अपनी विधानसभा सीट को भी नहीं बचा सके थे।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 9 अक्टूबर, गुरुवार को यमुना नदी की सफाई के लिए 1,816 करोड़ रुपये के प्रॉजेक्ट्स की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कूड़े के पहाड़ों को 1 जनवरी 2028 तक खत्म कर दिया जाएगा। इनकी जगह पर सुंदर बगीचे बनेंगे। इस दौरान उन्होंने पूर्व सरकार और उनके मुखिया अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने 11 सालों में मोहल्ला क्लीनिक का घोटाला किया। साथ ही सीएनजी घोटाला, विज्ञापन घोटाला, दवा घोटाला, क्लासरूम घोटाला, दिल्ली जल बोर्ड घोटाला, शीशमहल घोटाला, सीसीटीवी घोटाला और पैनिक घोटाले किए हैं। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में इतने घोटाले किए हैं कि दिल्ली की जनता ने उनके चुनाव का ही घोटाला कर दिया। अब चुनाव हारने के बाद वो घर पर बैठे हैं।

गृहमंत्री अमित शाह ने केवल आम आदी पार्टी पर ही निशाना नहीं साधा बल्कि वे कांग्रेस पर भी हमलावर नजर आए। उन्होंने कहा कि देश में जब कांग्रेस की सरकार थी, तब उन्होंने 12 लाख करोड़ के घोटाले किए। मोदी जी के 11 साल के शासन में एक भी आरोप हमारे प्रधानमंत्री पर नहीं लगे। इससे पता चलता है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनता को समर्पित सरकार है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story