Delhi Crime News: गोलियों की गूंज से दहली दिल्ली, शाहदरा में युवक को मारी तीन गोली, हालत गंभीर

दिल्ली शाहदरा में शख्स को मारी 3 गोली
Delhi Crime News: राजधानी दिल्ली एक बार फिर से गोलियों की गूंज से दहल उठी है। मामला दिल्ली के शाहदरा के बलबीर नगर इलाके का है। जहां 11 दिसंबर की रात को एक बड़ी आपराधिक घटना घटी। आरोपियों ने एक डेयरी मालिक के बेटे को निशाना बनाया। गुरुवार रात करीब 10:30 बजे 50 साल के जोगिंदर राठौर का अज्ञात बाइक सवार हमलावर पीछा करने लगे। इस दौरान उन्होंने पीड़ित पर कई राउंड फायरिंग की और उसे तीन गोलियां लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में पीड़ित को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहाल है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित की पत्नी ने कॉल करके इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर गदी दी।
काम से लौट रहा थी पीड़ित
गुरुवार रात हुई वारदात के बाद इलाके में डर का माहौल है। पुलिस के अनुसार बीती रात पीड़ित अपने वर्कर के साथ वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार हमलावरों ने उन पर गोलियां चलाना शुरू कर दी। इस हमले में योगेंद्र को तीन गोलियां लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है। वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी हुई है। घटनास्थल के आसपास मौजूद सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
शाहदरा के डीसीपी प्रशांत गौतम के अनुसार, रात करीब 10 बजे के आसपास पीड़ित की पत्नी ने पुलिस को फोन करके घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। उन्होंने आगे कहा कि पीड़ित योगेंद्र की उम्र 50 साल है, जो शाहदरा के बलबीर नगर इलाके में रहता है। डीसीपी ने आगे कहा कि हमलावर कौन थे? इस हमले के पीछे की मुख्य वजह क्या है? फिलहाल अभी तक इसका पता नहीं लग सका है। पुलिस हर एंगल से इसकी जांच कर रही है।
