Suicide for Dowry: पति करता था दहेज की डिमांड, न देने पर बेरुखी, महिला ने की आत्महत्या

Suicide for Dowry
X

दहेज के कारण आत्महत्या।

Suicide for Dowry: दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में एक महिला ने आत्महत्या कर लिया। मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर आरोप लगाया कि दहेज के कारण उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जाता था, जिसके कारण उसने ये कदम उठाया है।

Suicide for Dowry: शादी के बाद हर लड़की अपने घर को छोड़कर अपने पति के घर में रहने के लिए आती है। इस दौरान वो थोड़ा सा प्यार और अपनेपन की उम्मीद करती है। शादी के समय लड़की के माता-पिता उसे घर गृहस्थी का सारा सामान देते हैं, ताकि उनकी बेटी को किसी तरह की समस्या न हो। हालांकि दहेज लेना कानूनन अपराध है लेकिन इसके बावजूद भी लोग नहीं मानते। काफी लोगों ने दहेज में मिलने वाले सामान का नाम बदलकर गिफ्ट कहना शुरू कर दिया। इन गिफ्ट्स के कारण न जाने देश में कितनी लड़कियां बेमौत मारी जाती हैं या मर जाती हैं। इसके बावजूद दहेज के लालची लोग लड़कियों को प्रताड़ित करते हैं।

हालिया मामला दिल्ली के शाहबाद डेयरी में एक महिला ने अपने पति की मांग से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। 22 साल की महिला ने कथित तौर पर दहेज के लिए उत्पीड़न के बाद अपने ससुराल में आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि महिला की शादी 2 जून 2023 को शाहबाद डेयरी के रहने वाले 25 वर्षीय अंकित कुमार के रूप में हुई। 53 वर्षीय रामपाल मृतका के पिता हैं, जिन्होंने अपने दामाद अंकित, समधन गीता और समधी महेंद्र ने दहेज के लिए महिला को प्रताड़ित किया।

मृतका के पिता ने बताया कि पहले परिवार ने मोटरसाइकिल खरीदने के लिए पैसे मांगे। इसके बाद टीवी और गहने भी मांगे। जब उसने मना किया, तो गाली-गलौज और मारपीट की गई। इसके अलावा बार-बार उसे मायके भेज दिया जाता था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दहेज के कारण लगातार प्रताड़ित किए जाने के कारण 28 और 29 सितंबर की आधी रात को महिला ने आत्महत्या कर ली। इसको लेकर लगभग 2.30 बजे अंकित ने रामपाल को फोन करके जानकारी दी कि उनकी बेटी ने फांसी लगा ली है। उसे रोहिणी के ESIC अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत कर दिया।

पुलिस ने मृतका के पिता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। साथ ही आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। सात ही पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी। साथ ही ये भी कहा गया है कि महिला की सास गीता और ससुर महेंद्र के साथ ही रिश्तेदारों से पूछताछ की जाएगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story