Electricity Supply: ग्रेटर नोएडा में बिजली सप्लाई होगी बेहतर, ट्रिपिंग की समस्या से मिलेगा छुटकारा

ग्रेटर नोएडा में बिजली सप्लाई व्यवस्था बेहतर की जाएगी। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Greater Noida Electricity Supply: ग्रेटर नोएडा के पश्चिमी एरिया में बिजली की सप्लाई बेहतर की जाएगी। बताया जा रहा है कि इटेड़ा स्थित 33 केवी बिजली घर की क्षमता को बढ़ाया जाएगा, जिसे लेकर 10 MVA क्षमता का एक और ट्रांसफार्मर भी जल्द लगाया जाएगा, वहीं जलपुरा के बिजली घर से लाइन को कनेक्ट करने का काम पूरा कर लिया गया है।
बिजली घर की क्षमता बढ़ जाने के बाद दर्जन से ज्यादा सोसाइटी और गांव के लोगों को फायदा होगा। गर्मी के दिनों में ओवर लोडिंग के कारण ट्रिपिंग की समस्या से भी छुटकारा मिल जाएगा।
अधिकारियों ने दिए निर्देश
शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा के SEO सुनील कुमार और SEO प्रेरणा सिंह ने बिजली घर का निरीक्षण किया है। अधिकारियों ने 2 सप्ताह में इसे चालू करने के निर्देश जारी किए हैं। अधिकारियों का कहना है कि इटेड़ा बिजली घर को जलपुरा स्थित 220 केव क्षमता के बिजली घर से कनेक्ट किया जाएगा। जलपुरा से इटेड़ा बिजलीघर तक लाइन डालने का काम करीब पूरा कर लिया जाएगा। ऐसा कहा जा रहा है कि इस पर 8 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।
बिजली घर की 10 MVA क्षमता बढ़ने से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों के लिए सप्लाई बेहतर हो जाएगी। वहीं बादलपुर में बिजली घर को बनाया जाएगा। ACEO ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर ईकोटेक-3 स्थित 20 MLD क्षमता के सीवरेज शोधित संयंत्र ( STP) में रखरखाव और संचालन काम का भी निरीक्षण किया है। शोधित जल के पैरामीटर BOD, COD, TSS, TN और पीएच फैक्टर की पैरामीटर रिपोर्टर को भी जांचा गया है।
इकोटेक-16 में भी बनेगा बिजली घर
ACEO ने शोधित जल के इस्तेमाल के लिए योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। STP से औद्योगिक सेक्टर ईकोटेक-3, हबीबपुर, सुत्याना, जलपुरा, हल्दौनी और कुलेसरा गांव से कनेक्ट हैं, यहां से निकलने सीवरेज को भी शोधित किया जाता है। निरीक्षण प्रबंधक संध्या सिंह और सहायक प्रबंधक रियाजुद्दीन, कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि की मौजूदगी में किया गया है।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के औद्योगिक सेक्टरों में बिना रुकावट बिजली सप्लाई के लिए इकोटेक-16 में 220 केवी क्षमता का बिजली घर बनाया जाएगा। इससे सेक्टर-16, 10 और 12 में लगने वाले उद्योगों के साथ आसपास के एरिया में बिजली कमी नहीं होगी ग्रेटर नोएडा के CEO ने तकनीकी और डिजाइन के लिए उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कार्पोरेशन लिमिटेड (UPPTCL) को रिपोर्ट भेज दी है।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।
