Greater Noida Murder: पति का खूनी खेल..सोती हुई पत्नी की हत्या कर बुलाई पुलिस, फिर क्या हुआ?

Greater Noida Murder Case
X

ग्रेटर नोएडा में पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारा। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Greater Noida Murder Case: ग्रेटर नोएडा में एक शख्स ने पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी के किसी दूसरे पुरुष के साथ अवैध संबंध थे।

Greater Noida Murder Case: ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र के रामपुर फतेहपुर गांव में एक युवक ने पत्नी की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद ही पुलिस को फोन करके सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी मुख्य रूप से बुलंदशहर के वीरखेड़ा गांव का रहने वाला है, जो पिछले डेढ़ साल से पत्नी चंचल शर्मा के साथ रामपुर फतेहपुर में रह रहा था। वे दोनों दोनों किराए के मकान में रह रहे थे। उनकी शादी 8 साल पहले ही हुई थी। उनके एक बेटी अंशिका (उम्र 7) और बेटा अंश (उम्र 5) हैं।

क्या है हत्या की वजह?

दरअसल, आरोपी सोनू पहले एक फैक्ट्री में नौकरी करता था। कुछ दिन पहले ही उसकी नौकरी छूट गई, जिसके बाद वो साप्ताहिक बाजारों में ठेला लगाने लगा। आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी का किसी युवक के साथ अवैध संबंध है। इस बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। शनिवार शाम को भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। रविवार सुबह जैसे ही सोनू जागा, तो उसने सोती हुई पत्नी के छाती, पेट और गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। इस घटना के दौरान चीख पुकार की आवाज सुनकर दोनों बच्चे भी जाग गए।

पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

जानकारी के मुताबिक, आरोपी सोनू ने पत्नी की हत्या के बाद खुद ही पुलिस को फोन करके जानकारी दी। इस पर पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया, जिसके बाद टीम ने सबूत इकट्ठा किए। घटनास्थल से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किए गए चाकू को बरामद किया। जांच में सामने आया कि हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू अक्सर घरों में रखे चाकू से ज्यादा बड़ा है।

ऐसे में पुलिस को शक है कि आरोपी ने पहले से ही हत्या की योजना बनाई थी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। वहीं, दादरी पुलिस इंस्पेक्टर के ने बताया कि मृतका की मां द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story