Greater Noida Firing: ग्रेटर नोएडा में नाली विवाद में गोलीबारी, 2 की मौत, 3 घायल

A shooting incident occurred in the Seelampur area of ​​Delhi.
X
दिल्ली के सीलमपुर इलाके में हुई गोलीबारी 
Greater Noida Firing: ग्रेटर नोएडा में नाली विवाद को लेकर पंचायत में फायरिंग हो गई। इसमें 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Greater Noida Firing: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के सेथली गांव में नाली विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस गोलीबारी में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, नाली के पानी को लेकर हुए विवाद को सुलझाने के लिए पंचायत बुलाई गई थी। इसी दौरान विवाद बढ़ने पर गोलीबारी शुरू हो गई।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। यह मामला थाना जारचा इलाके का है। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतकों की पहचान दीपांशु भाटी (21) और सीआईएसएफ से रिटायर्ड अजयपाल (55) के रूप में की गई है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, सेथली गांव में प्रिंस और दीपांशु पक्ष के बीच नाली के पानी को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद को सुलझाने के लिए सोमवार सुबह दोनों पक्षों की पंचायत बुलाई गई थी। पंचायत की बैठक के दौरान विवाद बढ़ गया, जो बड़े वारदात में बदल गया। बताया जा रहा है कि पंचायत में ही प्रिंस भाटी, बोबी तोंगड और मनोज नागर ने दीपांशु पक्ष पर फायरिंग शुरू कर दी।

इस गोलीबारी में दीपांशु भाटी और अजयपाल भाटी की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक, दीपांशु और अजयपाल चाचा-भतीजा थे। इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों ने सड़क जाम कर दिया। हालांकि पुलिस ने शांति व्यवस्था कायम किया। पुलिस ने इस मामले में कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया है।

आरोपियों की तलाश जारी

मृतकों के परिजनों ने इस मामले में पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत 4 टीमों का गठन किया, जिससे आरोपियों को जल्दी पकड़ा जा सके। पुलिस ने शिकायतकर्ताओं को आश्वासन दिया है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story