ग्रेटर नोएडा दहेज कांड: 'पापा ने लाइटर से मां को जलाया...', मासूम बेटे ने बयां की पिता-दादी की हैवानियत
ग्रेटर नोएडा दहेज हत्याकांड।
Greater Noida Dowry Case: दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में दहेज के लिए महिला को जलाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। दरअसल, गुरुवार को निक्की नाम की महिला को उसके पति और ससुराल वालों ने जलाकर उसकी हत्या कर दी। जलने के बाद निक्की तड़पती रही, जिसे देख पड़ोसियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों उसे बचा नहीं पाए। इसके बाद दिल्ली ले जाते समय महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। महिला के परिजनों ने ससुराल के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। निक्की के करीबियों ने सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो भी शेयर किए हैं, जिसमें निक्की का पति उसे बुरी तरह पीट रहा है। वहीं, अब निक्की के मासूम बेटे ने अपने पिता और दादी की हैवानियत बताई है।
मृतक निक्की के बेटे ने बताया कि उसके पिता ने मां पर कोई तरल पदार्थ फेंका, और फिर आग लगा दी। बेटे ने बताया कि पापा ने लाइटर से मां को आग लगा दी। बता दें कि निक्की का जलते हुए वीडियो भी सामने आया है। वहीं, पुलिस ने इस मामले में आरोपी विपिन को गिरफ्तार कर लिया है।
मृतका की बहन ने सुनाई पूरी कहानी
मृतका निक्की की बहन कंचन ने इस घटना की पूरी कहानी सुनाई है। दरअसल, दोनों बहनों की शादी एक ही घर में हुई है। निक्की की बहन की शादी आरोपी विपिन के बड़े भाई से हुई है। कंचन ने निक्की की शादी साल 2016 में विपिन के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों बहनों को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। कंचन ने बताया कि 21 अगस्त को उसके कंचन के साथ भी जमकर मारपीट कई गई थी। ससुराल के लोग 36 लाख रुपये दहेज की मांग कर रहे थे, जिसके लिए उन्होंने कंचन को जान से मारने की धमकी दी थी।
कंचन ने बताया कि आरोपी विपिन ने निक्की को उसकी आंखों के सामने जला दिया। कंचन ने कहा कि उसने निक्की को बचाने की कोशिश की, लेकिन ससुराल के लोगों ने उसे भी बहुत ज्यादा पीटा। इससे वह बेहोश हो गई। बाद में जब कंचन को होश आया, तो उसे पता चला कि पड़ोस के लोग निक्की को अस्पताल लेकर गए थे, लेकिन उसकी मौत हो गई।
इस मासूम को नही पता कि अब माँ कभी नही दिखाई देगी
— Kumar Pradeep (@kumar_mavi) August 24, 2025
ग्रेटर नोएडा में पायल भाटी को उसके पति ने ज़िंदा जला कर मार डाला उसके बच्चे के सामने , मासूम को सुनिए आपका कलेजा फट जाएगा #payalbhati#Noida #GreaterNoida #noidapolice#noidanews pic.twitter.com/JcrkpTN03U
आरोपी विपिन ने रच रहा ढोंग
जहां एक ओर निक्की की बहन और बेटे ने घटना की पूरी जानकारी दी। वहीं, आरोपी विपिन अपना ढोंग रचने में लगा हुआ है। वह अभी भी अपनी बेगुनाही का ढोंग रच रहा है, जबकि सोशल मीडिया पर पहले ही कई वीडियो सामने आ चुकी हैं, जिनमें विपिन बुरी तरह से निक्की को पीट रहा है। पुलिस ने आरोपी विपिन को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि गिरफ्तारी से पहले विपिन ने सोशल मीडिया पर निक्की के साथ फोटो डाला, जिसमें उसने दावा किया कि निक्की ने सुसाइड किया है।
पोस्ट में विपिन ने लिखा कि 'तुमने मुझे बताया क्यों नहीं कि क्या हुआ था? तुम मुझे क्यों छोड़कर चली गई? तुमने ऐसा क्यों किया? दुनिया मुझे हत्यारा कह रही है, निक्की।' इसके अलावा विपिन ने अन्य पोस्ट शेयर करते हुए खुद को बेगुनाह साबित करने की कोशिश। हालांकि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने निक्की की हत्या के मामले में 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
