Greater Noida: बोड़ाकी गांव में खंडहर मकान में चल रही थी अवैध पटाखा फैक्ट्री, तीन गिरफ्तार

Illegal Firecrackers Factory Seized
X

अवैध पटाखा फैक्ट्री सीज।

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र के बोड़ाकी गांव में पुलिस ने एक अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा पुलिस ने एक अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 1500 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री, मशीनें और अन्य उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सोमवार को बोड़ाकी गांव में एक जर्जर मकान में अवैध रूप से चल रही पटाखा फैक्टरी पर छापेमारी की गई। फैक्ट्री से भारी मात्रा में मशीनें, पैकिंग सामग्री, रासायनिक पाउडर और डेटोनेटर बरामद किया गया है। साथ ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गाजियाबाद निवासी रामलखन, आजाद और बहराइच निवासी राजेंद्र के रूप में हुई है। वहीं मौके से 1004 किलोग्राम तैयार अनार पटाखे बरामद हुए हैं। इसके अलावा 100 बोरी अधबनी नलकी पटाखे, लगभग 29 किलो सिल्लीकेट, लगभग 38 किलो टीआई पाउडर, लगभग 75 किलो स्मैक लेस पाउडर, लगभग 68 किलो कटन पाउडर और लगभग 53 किलो मैग्नीशियम पाउडर बरामद किया गया है। इसके अलावा कई खतरनाक केमिकल भी बरामद किए गए हैं।

इसके साथ ही 6 दाब मशीनें, एक स्प्रे मशीन, एक इलेक्ट्रॉनिक दाब मशीन मोटर, हथौड़ियां, इलेक्ट्रिक कांटा, डेटोनेटर तार के बंडल आदि बरामद किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि इस जर्जर मकान में पटाखा फैक्ट्री चलाई जाती थी। फैक्टरी में दीपावली के लिए पटाखे तैयार किए जा रहे थे। हालांकि आरोपियों ने अब तक इस बात का खुलासा नहीं किया है कि इन पटाखों की सप्लाई कहां की जानी थी। आरोपियों के तार किसी बड़े गिरोह से तो जुड़े नहीं है? वहीं पुलिस को शक है कि किसी बड़े व्यापारी के इशारे पर पटाखे तैयार किए जा रहे थे।

जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में पटाखे बनाने और बेचने पर रोक है। इसके बावजूद लोग चोरी छिपे पटाखे बनाने और बेचने का काम कर रहे हैं। दिवाली से समय ये लोग सक्रिय हो जाते हैं और चोरी-छिपे पटाखे बेचते हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story