Ramlila 2025: दिल्ली कैंट में निकाली गई श्रीराम की भव्य बारात, ढोल नगाड़ों के साथ झूमे श्रद्धालु

Sri Ram Barat
X

श्रीराम विवाह।

Ramlila 2025: दिल्ली कैंट के सदर बाजार की सड़कों पर आज रघुकुल परंपरा के अनुसार शान-ओ-शौकत से भगवान श्रीराम की बारात निकाली गई। इस दौरान भक्त उत्साह के साथ नाचते नजर आए।

Ramlila 2025: दिल्ली कैंट के सदर बाजार की सड़कों पर आज रघुकुल परंपरा के अनुसार शान-शौकत के साथ श्रीरामजी की बारात निकाली गई। ढोल-नगाड़ों की गूंज और पुष्पवर्षा के बीच दूल्हा बने भगवान श्रीराम का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। महिलाओं ने पारंपरिक रीति से आरती उतारी और भक्तगण उत्साह में झूमते रहे।

70 वर्षों से चली आ रही इस राम बारात परंपरा में इस बार विदेशी श्रद्धालु भी शामिल हुए। धनुष भंग के पश्चात कैंट निवासी बाराती बने और नगरवासियों ने अपने घरों के बाहर पलक-पांवड़े बिछाकर बारात का अभिनंदन किया। इस दौरान विभिन्न झांकियों, बैंडबाजों और भक्तिमय संगीत का आयोजन हुआ। ये पूरा आयोजन श्री रघुनंदन लीला समिति की तरफ से किया गया।

बता दें कि भगवान श्रीराम ने धनुष तोड़ा। इसके बाद बारात गई। बारात में विभिन्न झांकियां निकाली गईं। झांकी में भगवान राम और लक्ष्मण बेहद मनमोहक लग रहे थे। राम बारात में कई अन्य झांकियां भी निकाली गई थीं। लोग भक्ति और उत्साह के साथ श्रीराम के विवाह के साक्षी बने। लोगों ने ढोल नगाड़ों के साथ नृत्य किया औरक भगवान श्रीराम की आरती उतारी।

इस बारात में भगवान भरत और शत्रुघन की झांकियां भी देखने को मिलीं। बैंड बाजों की धुन पर श्रद्धालु नाचते हुए भगवान श्री राम के जयकारे लगा रहे थे। इसके कारण आसपास का माहौल राममय और भक्तिमय हो गया।

बता दें कि हर साल नवरात्रि के दौरान अलग-अलग समितियों द्वारा अलग-अलग जगहों पर रामलीला का आयोजन किया जाता है। इस दौरान भगवान श्रीराम के जन्म से लेकर उनके वनवास के दौरान हुई परेशानियों के साथ ही रावण का वध करने तक की पूरी कहानी बताई जाती है। रावण के वध के बाद श्रीराम अपनी पत्नी सीता, भाई लक्ष्मण और भक्त हनुमान के साथ वापस आते हैं। जिस दिन श्रीराम अयोध्या वापस आए थे, उसी दिन दीवाली मनाई जाती है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story