Delhi Airport: दिल्ली एयरपोर्ट से फ्लाइट मिस नहीं होगी, दूर होने जा रही ये बड़ी बाधा

अगर आप दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट गए होंगे तो आप यहां लगने वाले जाम की समस्या से वाकिफ होंगे। इसके कारण कई बार लोगों की फ्लाइट तक छूट जाती है। जो लोग यहां लगने वाले जाम की समस्या से वाकिफ हैं, वो अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलते हैं। लेकिन, अब दिल्ली एयरपोर्ट तक पहुंचने की बाधा खत्म होने वाली है। सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने दिल्ली एयरपोर्ट के पास बने टोल प्लाजा को हटाने की मंजूरी दे दी है।
नितिन गडकरी ने दी मंजूरी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को इस टोल प्लाजा को हटाने की अनुमति दे दी है। इसके अलावा जल्द ही इसे हटाने के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। इसके बाद इस टोल प्लाजा को सदा-सदा के लिए अलविदा कह दिया जाएगा। यह छोटा सा टोल गेट दिल्ली गुरुग्राम एक्सप्रेसवे का हिस्सा था। इसे बिल्ड-ऑपरेट-ट्रांसफर के अंतर्गत बनाया गया था।
हटाने का कारण
इस एक्सप्रेस वे पर कुल तीन टोल प्लाजा सरहोली टोल प्लाजा, खेड़की दौला टोल प्लाजा और दिल्ली एयरपोर्ट वाला टोल प्लाजा मुख्य था। इनमें मुख्य कॉन्सेशनेयर के साथ समझौता खत्म होने के होने के बाद NHAI ने सरहोल टोल गेट को पहले ही बंद कर दिया था। इसके बाद बचे दोनों टोल गेट अभी चालू थे, लेकिन एयरपोर्ट के पास बने इस टोल गेट की वजह से जाम की समस्या हमेशा बनी रहती थी। इस वजह से इस टोल गेट को हटाने का एक कारण तो यही है।
कमाई कम खर्चे ज्यादा
वहीं अधिकारियों का मानना है कि इस टोल गेट से सरकार को कमाई बहुत कम होती है। उन्होंने आगे कहा कि इससे इतनी भी सरकार को इतनी भी कमाई नहीं हो पाती कि इसके खुद के खर्चों को मैनेज किया जा सके। इसी वजह से सरकार ने इसे बंद करने का फैसला लिया है और बहुत जल्द ही इसे खत्म कर दिया जाएगा। वहीं इसके हटाने से उम्मीद है कि अब जाम लगने के चलते यात्रियों की फ्लाइट मिस नहीं होगी।
