Gold-Silver Rate: दिल्ली में सोने-चांदी के दाम हुए धड़ाम, लगातार दूसरे दिन इतनी हुई गिरावट

दिल्ली में सोने-चांदी की कीमत।
Gold-Silver Rate in Delhi: देवउठनी एकादशी के बाद शादियों की सीजन की शुरू हो गया है। सभी के जानने-पहचानने या रिश्तेदारी में शादियों की धूम है। शादी वाले घरों में और शादियों में शामिल होने वाले लोग सोने-चांदी की खरीदारी भी करते हैं। ऐसे में अगर आपके घरों में भी शादी है और आप सोने-चांदी के जेवर खरीदने का मन बना रहे हैं या किसी को कुछ तोहफे में देना चाहते हैं, तो अच्छा मौका है। सोने-चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। ऐसे में ज्वेलरी लेना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
गुड रिटर्न्स के अनुसार, सोने-चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। कल सोने की कीमत में 810 रुपए की गिरावट दर्ज की गई थी। आज सोने की कीमतों में 880 रुपए प्रति 10 ग्राम की दर से गिरावट दर्ज की गई है। वहीं बीते दिन चांदी की कीमत में 3000 रुपए प्रति किलो की दर से गिरावट दर्ज की गई थी। वहीं आज चांदी की कीमतों में 500 रुपए की गिरावट दर्ज की गई।
सोने की कीमत में गिरावट

- बता दें कि आज 24 कैरेट सोने की कीमतों में 880 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। बीते दिन 24 कैरेट सोने की कीमत 1,22,1510 रुपए प्रति 10 ग्राम थी, जो आज 880 रुपए कम होकर 1,21,630 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है।
- वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत में 900 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। बीते दिन 22 कैरेट सोने की कीमत 1,12,400 रुपए प्रति 10 ग्राम थी, जो अब कम होकर 1,11,500 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है।
- 18 कैरेट सोने की कीमत में 730 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। बीते दिन 18 कैरेट सोने की कीमत 91,990 रुपए प्रति 10 ग्राम थी, जो अब कम होकर 91,260 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है।
चांदी की कीमत में गिरावट

