Ghaziabad Crime: आश्रम में संन्यासी बनकर रह रही महिला से रेप, संचालिका समेत 2 गिरफ्तार; मुख्य आरोपी की तलाश

Two arrested including the ashram operator
X

आश्रण संचालिका समेत दो गिरफ्तार

Ghaziabad Crime: गाजियाबाद में एक आश्रम में रहने वाली महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, लेकिन मुख्य आरोपी फरार है।

Ghaziabad Crime: गाजियाबाद से एक बेहद शर्मनाक वारदात सामने आई है। गुरुकुल शांतिधाम आश्रम में संन्यासी बनकर रह रही महिला से नशे में दुष्कर्म किया गया। इसके अलावा आरोपी ने पीड़ित महिला को वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल भी किया। साथ ही धमकी दी कि अगर पुलिस के पास गई, तो वह उसे जान से मारकर फेंक देगा।

इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें आश्रम संचालिका गोकुल दिव्या योग माया सरस्वती और एक अन्य महिला महिला राधिका उर्फ शबनम को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इन दोनों ने मिलकर पीड़िता को कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर पिलाया।

रेप का मुख्य आरोपी फरार

पीड़ित महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी आश्रम संचालिका का सौतेला भाई गोकुल फरार चल रहा है। पुलिस ने गिरफ्तार किए दोनों महिला आरोपियों से पूछताछ की, जिसमें उन्होंने पीड़िता के लगाए गए आरोपों को गुनाह कबूल किया। उसने पूछताछ के आधार पर मुख्य आरोपी गोकुल की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पीड़िता ने सुनाई आपबीती

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला दिल्ली के उत्तम नगर क्षेत्र की रहने वाली है। उसके परिवार में कोई नहीं है। सितंबर, 2024 में वह दिल्ली बॉर्डर से सटे आश्रम में अपना सामान लेकर रहने के लिए पहुंची थी। पीड़िता ने बताया कि उसे आश्रम की देखरेख की जिम्मेदारी दी गई। इसके लिए उसे हर महीने 20 हजार देने को कहा गया था। इसके अलावा पीड़िता से कहा गया कि उसे साध्वी की पदवी दी जाएगी।

पीड़िता ने आगे बताया कि एक दिन उसे कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर पिलाया गया, जिसकी वजह से वह बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में संचालिका के भाई ने महिला के साथ रेप किया। इसके बाद जब वह होश में आई, तो आरोपियों ने दुष्कर्म की वीडियो दिखाई और फिर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उसे सैलरी नहीं दी जा रही थी।

पीड़िता का कहना है कि वह 7 महीने तक काम करने के 1 लाख 40 हजार रुपए की मांग कर रही थी। इतना ही नहीं, पीड़िता ने बताया कि 23 अप्रैल की रात को उसे आश्रम में ही बंधक बनाकर बुरी तरीके से पीटा गया।

आरोपी की तलाश जारी

पीड़िता ने बताया कि 8 मई को कौशांबी थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसकी मांग है कि संचालिका से 7 महीने काम करने के 1 लाख 40 हजार रुपए दिलवाए जाएं। इसके अलावा आश्रम से सारा सामान आरोपियों के कब्जे से छुड़वाए जाएं। पुलिस ने मामला दर्ज करके कौशांबी की रहने वाली संचालिका और एक अन्य महिला को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story